मशरूम उत्पादन प्रशिक्षणार्थियों ने तीन दिवसीय किसान मेला का निरीक्षण किया। आज दिनांक 14,3,2022 नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सहयोगी जय जवान जय किसान युवा क्लब हरपुर पूसा के तत्वधान में चल रहे तीन महीने बुनियादी व्यवसाय एवं शिक्षा कार्यक्रम के तहत मशरूम प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थियों को डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के तीन दिवसीय कृषि मेला में भ्रवण करवाया जिसमें मशरूम लगाया गया स्टॉल पर मशरूम तैयार अचार, बिस्किट ,भुजिया , नमकीन इत्यादि के बारे में गहन पूर्वक जानकारी दिया गया एवं विश्वविद्यालय के वरिय वैज्ञानिक एवं बिहार में मशरूम के क्रांति लाने वाले डॉ दयाराम सर के द्वारा उन्हें मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में विशेष मार्गदर्शन किया गया साथ ही कृषि मेला के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया मौके पर मनीष कुमार, रोशन कुमार, पूजा कुमारी, दीपा कुमारी, रोशनी कुमारी, आदि उपस्थित थे। पप्पू कुमार पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, पूसा । नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर।

नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में इंदिरा गांधी युवती मंडल के द्वारा उजियारपुर प्रखंड में कैच द रैन कार्यक्रम के तहत जल चौपाल और जलसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का अध्यक्षता युवा समाजसेवी सुधीर कुमार व नेतृत्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक उजियारपुर के विकास कुमार ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कल्याणपुर के मो० एजाज मौजूद थे अतिथियों के द्वारा युवा युवतीयों को सम्मानित किया गया जलसंवाद भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बलजीत कुमार द्वितीय स्थान साधना कुमारी तृतीय स्थान सोनू कुमार प्राप्त किया जनसंवाद कार्यक्रम के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मनीषा कुमारी द्वितीय स्थान राहुल कुमार तृतीय स्थान संदीप कुमार पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ओमप्रकाश दूसरा स्थान सुजीत कुमार तीसरा स्थान प्राप्त किया मौके पर इंदिरा गांधी युवती मंडल के सचिव पल्लवी कुमारी मो० अफताब , सत्यम कुमार कुलदीप कुमार ललिता कुमारी इरफान खान पूजा कुमारी, आदि लोग उपस्थित थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शहर के काशीपुर स्थित संजीत एंड फ्रेंड्स क्लब कैंपस में आइएएस अधिकारी संतोष कुमार (वर्तमान सचिव, अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग) और आइएएस अधिकारी अल्तमश गाजी पहुंचे जहां युवाओं को उन्होंने मार्गदर्शन किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

स्थानीय बाजार समिति प्रांगण में राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बाजार समिति क्रिकेट क्लब बनाम आधारपुर क्रिकेट टीम के बीच हुआ। मैच आरम्भ होने से पूर्व टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि आर एल महतो बी एड कॉलेज के निदेशक सह जदयू नेता प्रशांत कुमार पंकज एवं अर्चना पंकज ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय आधारपुर की टीम ने लिया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.1 ओवर में पूरी टीम ने 137 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज सोनू ने सर्वाधिक 55, संदीप ने 17, नवीन ने 16 रन एवं हेमंत ने 12 रनों के योगदान दिया। वहीं बाजार समिति के गेंदबाद अमित, रामलखन और रंजीत ने 3-3 विकेट, राज कुमार ने एक विकेट लिए। जबकि अतिरिक्त रन 13 रहे।

समस्तीपुर जिले के घटहो थाना क्षेत्र में शनिवार की रात लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे दो बदमाश को पुलिस ने लोडेड हथियार के साथ पकड़ा। बदमाश के पास से एक बाइक भी बरामद हुई है। बदमाशों की पहचान दलसिंसराय थाना क्षेत्र के नगरगामा गांव निवासी सुनील कुमार चौधरी के पुत्र अंकुश कुमार व पटोरी थाना क्षेत्र के धमोन निवासी नंद कुमार राय के पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई है। इसकी जानकारी रविवार को घटहो ओपी प्रभारी चंद्रभूषण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि गश्ती के दौरान दारोगा उमेश तिवारी सशस्त्र बल के साथ मणिकपुर पीसीसी सड़क पर दो बाइक पर सवार युवक को देखकर संदेह होने पर रोका। तलाशी के दौरान अंकुश कुमार के पास से एक लोडेड पिस्टल व राजीव कुमार के पास से तीन गोली बरामद हुआ। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया है। दोनों बदमाशों के विरुद्ध सरायरंजन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

श्रम कार्ड के जरिए देश के करीब 38 करोड़ असंगठित मजदूरों का डाटा तैयार करना है. इस कार्ड पर उनका 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) बनेगा. जिस पर उनके कार्य क्षेत्र और परिवार से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध होंगी. इससे उन्हें सरकार की ओर से चलाई जा रही तमाम सुविधाएं बिना किसी रुकावट के मिल सके। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

राशन कार्ड (Ration Card) कैसे बनाए ? स्टेप 1 : अफ़िशल वेबसाइट पे जाए राज्य के राशन कार्ड की ... स्टेप 2 : राशन कार्ड फ़ॉर्म डाउनलोड (Ration Card Form) करे ... स्टेप 3 : अब फ़ॉर्म में जानकारी भरे अच्छे से ... स्टेप 4 : सभी ज़रूरी डॉक्युमेंट्स को फ़ॉर्म कि साथ अटैच करे ... स्टेप 5: अब फ़ॉर्म को जमा कराए ... स्टेप 6: अफ़िशल वेबसाइट ओपन करे

राशन कार्ड या राशन स्टांप एक कार्ड है जो किसी सरकार की ओर से जारी किया जाता है। यह कार्डधारक को भोजन या अन्य सामान प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है जो युद्ध के दौरान कम मात्रा में उपल्ब्ध किए जा रहे हों या किसी अन्य आपात स्थितियों में जब राशन करने लागू की जाती चुकी हो। इसे युद्ध के अंत के बाद भी दोनों पक्षों की ओर से लागू कर रहे हैं जब मषार्बियन की मझेशतें धीरे-धीरे सामान्य पर पहुंचे हैं। राशन स्टांप किसी भी समय पर आवश्यक खाद्यान्न बनाए रखने के लिए भी ब रोए कार लाया जाता है। इसका कारण यह प्रयास है कि किसी भी व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से अधिक खाद्यान्न जमा करने का आधिकारिक रूप से मौका न मिले।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

इस योजना का लाभ राज्य के उन परिवारों की बेटियों को प्रदान किया जायेगा जो गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रही है । ऐसे परिवार की बेटी की शादी में सरकार की तरफ से आर्थिक मदद की जाएगी । BPL परिवार की बेटी की शादी में सरकार 5,000 रुपये की एकमुश्त रकम देगी। यह रकम लड़की के नाम चेक या डिमांड ड्राफ्ट के जरिए दी जाएगी ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मधुमेह के लक्षण - वृद्धि हुई और अधिक लगातार पेशाब अत्यधिक / अस्पष्टीकृत वजन घटाने अत्यधिक प्यास और भूख थकान अस्पष्टीकृत त्वचा पर चकरा धीमे-चिकित्सा घाव पैरों में संदंश या झुनझुनी उत्तेजना