मोहनपुर सीओ की उदासीनता से खतरे में विद्यालय का वजूद। स्थापना के 12 वर्ष बाद भी विद्यालय का भवन निर्माण नहीं हो पाया है विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

परंपरा के तहत किन्नरों द्वारा इन दिनों होली के पहले समस्तीपुर शहर के बाजार में नाच गाकर होली की बधाइयां ली जा रही हैं। किन्नर समाज की मुखिया सपना के साथ लगभग एक दर्जन किन्नर शहर की सभी दुकानों पर जाकर लोगों को होली की बधाई दे रहे हैं। वहीं नाच गाना भी कर रहे हैं। किन्नर समाज द्वारा लोगों को होली की परंपरा तरीके से मनाने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जल्द ही 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 16 मार्च को 3 बजे अपराह्न में जारी कर दिया जाएगा। इंटरमीडिएट की परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। बिहार बोर्ड ने इंटर की कॉपियों को चेक कर लिया है और अब टॉपर्स का इंटरव्यू हो रहा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।  आज बिहार बोर्ड ने आधिकारिक जानकारी देते हुए 16 मार्च को रिजल्ट जारी करने का एलान किया है, इस मौके पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर साथ ही शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार मौजूद रहेंगे। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा। छात्र इस वेबसाइट पर जाकर ही अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उन्हें अपना रोल नंबर सबमिट करना होगा। पिछले साल बिहार बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट 26 मार्च को जारी किया गया था।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

डीएम योगेन्द्र सिंह ने मंगलवार को अपने क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र डीआरसीसी सहित कई कार्यों का औचक स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक निर्देश भी दिए दिए। इस दौरान करीब 10:15 बजे डीएम डीआरसीसी केंद्र पहुंचे। जहां केंद्र के प्रबंधक तो मौजूद थे मगर उपस्थिति पंजी में 8 कर्मी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने अनुपस्थित सभी कर्मी से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। वहीं डीएम ने उपस्थिति, काउंटर व्यवस्था, कैंटीन, केवाईपी सेंटर, सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा कर कई निर्देश दिए।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

होली के अवसर पर ट्रेनों एवं स्टेशनों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में भीड़ प्रबंधन, यात्री सुविधा व सुरक्षा पर विशेष ध्यान रख रही है। यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा मुहैया कराने के लिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित देश के अन्य प्रमुख स्टेशनों से पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के लिए नियमित ट्रेनों के अलावा 24 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

वी एस एस का गठन नहीं कराने वाले एच एम पर होगी कार्रवाई

मोहनपुर में जीविका समूह ने शुरू किया नीरा बिक्री केन्द्र

Transcript Unavailable.

वासभूमि, आवास, रोजगार आदि की मांग को लेकर सोमवार को विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन में भाग लेने हेतु खेग्रामस एवं ममस का जत्था बस से खेग्रामस के प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता के नेतृत्व में ताजपुर से रवाना हुआ. जत्था में मुंशी लाल राय, धर्मेंद्र पासवान, नीलम देवी, रजिया देवी, रजनी देवी, फुल कुमारी देवी, सिया देवी समेत दर्जनों महिला- पुरूष कार्यकर्ता शामिल थे.मौके पर खेग्रामस नेता प्रभात रंजन गुप्ता ने कहा कि पोखरा, तालाब, सड़क किनारे, सरकारी जमीन पर बसे दलित- गरीब - भूमिहीन को सरकार उजाड़ रही है लेकिन कौड़ी के भाव जमीन कारपोरेट कंपनी को दे रही है. सरकारी जमीन पर बड़े- बड़े माफिया का कब्जा है. उन्हें जमीन वापस लेने की हिम्मत सरकार में नहीं है. उन्होंने कहा कि उजाड़ने से पहले दलित- गरीब- भूमिहीन को सरकार वासभूमि एवं आवास देकर बसाये. इसके लिए आंदोलन का शंखनाद विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन से शुरू किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

भाकपा माले का प्रथम मोहनपुर शाखा सम्मेलन सोमवार मोहनपुर गांव में संपन्न हुआ. सर्वसम्मति से पूर्व मुखिया अशोक कुमार को शाखा सचिव चुना गया. सम्मेलन में बतौर पर्यवेक्षक जिला कमिटी सदस्य सह किसान महासभा के जिला संयोजक ललन कुमार एवं अथिति के तौर पर माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार मौजूद थे. सम्मेलन में सोनेलाल पासवान, टुनटुन महतो, परमजीत कुमार दास, सत्यनारायण महतो, कुशो पासवान, सोनी देवी, सुनील पासवान, बिजली दास समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.सम्मेलन को बतौर अतिथि संबोधित करते हुए माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने कहा कि मोहनपुर सामाजिक एवं राजनीतिक आंदोलन का केंद्र रहा है. जिले में इसकी अपनी पहचान रही है. यह जिले के राजनीति को हमेशा प्रभावित करता रहा है. इस क्षेत्र में माले का गठन एवं विस्तार पूर्व मुखिया सह सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार के नेतृत्व में हो रहा है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।