बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जल्द ही 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 16 मार्च को 3 बजे अपराह्न में जारी कर दिया जाएगा। इंटरमीडिएट की परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। बिहार बोर्ड ने इंटर की कॉपियों को चेक कर लिया है और अब टॉपर्स का इंटरव्यू हो रहा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।  आज बिहार बोर्ड ने आधिकारिक जानकारी देते हुए 16 मार्च को रिजल्ट जारी करने का एलान किया है, इस मौके पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर साथ ही शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार मौजूद रहेंगे। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा। छात्र इस वेबसाइट पर जाकर ही अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उन्हें अपना रोल नंबर सबमिट करना होगा। पिछले साल बिहार बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट 26 मार्च को जारी किया गया था।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।