होली के अवसर पर ट्रेनों एवं स्टेशनों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में भीड़ प्रबंधन, यात्री सुविधा व सुरक्षा पर विशेष ध्यान रख रही है। यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा मुहैया कराने के लिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित देश के अन्य प्रमुख स्टेशनों से पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के लिए नियमित ट्रेनों के अलावा 24 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
