डीएम योगेन्द्र सिंह ने मंगलवार को अपने क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र डीआरसीसी सहित कई कार्यों का औचक स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक निर्देश भी दिए दिए। इस दौरान करीब 10:15 बजे डीएम डीआरसीसी केंद्र पहुंचे। जहां केंद्र के प्रबंधक तो मौजूद थे मगर उपस्थिति पंजी में 8 कर्मी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने अनुपस्थित सभी कर्मी से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। वहीं डीएम ने उपस्थिति, काउंटर व्यवस्था, कैंटीन, केवाईपी सेंटर, सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा कर कई निर्देश दिए।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।