CTET 2022 Notification: सेंट्रल ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी 2022 ), जुलाई एग्जाम का नोटिफिकेशन बहुत जल्द जारी किया जाएगा. माना जा रहा है कि अप्रैल में सीटीईटी जुलाई 2022 के लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
होली बीतने के साथ ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. बिहार में तेजी से मौसम बदल रहा है. कई शहरों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है. रविवार को प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. अमूमन होली के समय देर रात और सुबह में हल्की ठंड लगती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार दिवस पर जिले में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गयी है। इस बार लोगों को आमंत्रित करने के लिए ई कार्ड भेजा जाएगा। बुधवार को डीएम योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में बिहार दिवस की तैयारी की समीक्षा की गयी। इसमें डीएम ने सभी कार्यालय प्रधानों को अपने अपने कार्यालय की साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने, 19 मार्च से ही कार्यालयों की सजावट नीली रोशनी से कराने का आदेश दिया। वहीं नगर निगम के नगर आयुक्त को शहर में बैनर, होल्डिंग लगवाने, आयोजन स्थल की सफाई कराने का निर्देश दिया। बिहार दिवस कार्यक्रम के उद्घाटन के पूर्व सुबह में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके लिए डीईओ व सर्व शिक्षा के डीपीओ को जिम्मेवारी दी गयी। वहीं आईसीडीएस के डीपीओ को जल जीवन हरियाली के थीम के तहत कार्यक्रम कराने की सारी व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया। प्रभात फेरी सुबह सात बजे मगरदही घाट गोलंबर से निकलने के बाद ओवरब्रिज होते हुए पटेल मैदान समस्तीपुर में पहुंच समाप्त होगी। डीएम ने बच्चों के लिए प्रभातफेरी के समापन के बाद दूध एवं बिस्कुट की व्यवस्था करने का मिथिला दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के प्रबंधक को दिया। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पीएचइडी पानी में आर्सेनिक की पहचान, पानी की गुणवत्ता संबंधी जांच का स्टॉल लगाएगा। इसमें प्रखंड में बच्चों के बीच चौपाल कार्यक्रम, कुआं का जीर्णोद्धार स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी जाएगी। वहीं भवन निर्माण विभाग भवन की ओर से रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग का स्टॉल लगाएगा जाएगा। कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की तरफ से दिव्यांगों के बीच 50 ट्राई साइकिल का वितरण किया जाएगा। वहीं रेड क्रॉस सोसाइटी रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य संबंधी फिजियो थेरेपी शिविर का स्टाल लगाएगा। वृक्षारोपण एवं पेंशन स्वीकृति से संबंधित स्टॉल जिला कल्याण पदाधिकारी की ओर से लगाया जाएगा।
हिरण्यकशिपु की बहन होलिका को वरदान प्राप्त था कि वह आग में भस्म नहीं हो सकती। हिरण्यकशिपु ने आदेश दिया कि होलिका प्रह्लाद को गोद में लेकर आग में बैठे। आग में बैठने पर होलिका तो जल गई, पर प्रह्लाद बच गया। ईश्वर भक्त प्रह्लाद की याद में इस दिन होली जलाई जाती है।
होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण भारतीय और नेपाली लोगों का त्यौहार है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होली रंगों का तथा हँसी-खुशी का त्योहार है। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है। रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। यह प्रमुखता से भारत तथा नेपाल में मनाया जाता है। यह त्यौहार कई अन्य देशों जिनमें अल्पसंख्यक हिन्दू लोग रहते हैं वहाँ भी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। पहले दिन को होलिका जलायी जाती है, जिसे होलिका दहन भी कहते हैं। दूसरे दिन, जिसे प्रमुखतः धुलेंडी व धुरड्डी, धुरखेल या धूलिवंदन इसके अन्य नाम हैं, लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल इत्यादि फेंकते हैं, ढोल बजा कर होली के गीत गाये जाते हैं और घर-घर जा कर लोगों को रंग लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी कटुता को भूल कर गले मिलते हैं और फिर से दोस्त बन जाते हैं। एक दूसरे को रंगने और गाने-बजाने का दौर दोपहर तक चलता है। इसके बाद स्नान कर के विश्राम करने के बाद नए कपड़े पहन कर शाम को लोग एक दूसरे के घर मिलने जाते हैं, गले मिलते हैं और मिठाइयाँ खिलाते हैं।
प्रखंड में शिव मंदिर पूजा समिति रमैया के माध्यम से गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 101 कुमारी कन्याओं के साथ सैकड़ों लोगों एवं श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। यह शोभायात्रा लगमा केवल स्थान से चलकर बाबा रामेश्वर धाम रमैया तक पहुंची । ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
मोहनपुर में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
पटना गांधी मैदान बिस्कोमान के पास स्थित ग्लो गेस्ट हाउस परिसर में भारतीय मजदूर संघ बिहार प्रदेश की एक दिवसीय पदाधिकारी बैठक प्रदेश अध्यक्ष राजेश लाल जी के अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विनय कुमार सिन्हा जी एवं क्षेत्रीय प्रभारी श्री गणेश मिश्रा जी का मार्गदर्शन उपस्थित कार्यकर्ता गणों को प्राप्त हुआ इस बैठक में मुख्य रूप से अप्रैल माह 20 22 थावे मैं संपन्न होने जा रही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई साथ ही भारतीय मजदूर संघ ठेका मजदूरों के हित में प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने का निर्णय लिया साथ ही महिला कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग प्रदेश कार्यसमिति अभ्यास वर्ग एवं युवा कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग भी करने का निर्णय लिया साथ ही अप्रैल माह 2023 में भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन जोकि पटना स्थित केशव सरस्वती विद्या मंदिर परिसर क्षेत्र में संपन्न होने जा रही पर विस्तार से चर्चा की गई इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी के रूप में संजय कुमार सिन्हा प्रदेश महामंत्री के साथ ही पदाधिकारी के रूप में राकेश चौधरी रामबाबू सिंह मुरारी प्रसाद विनोद सिंह अजय कुमार सिंह बलराम पांडे मनीष कुमार प्रमोद राम आदि उपस्थित थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर जिला अंतर्गत विभूतिपुर प्रखंड में सलखन्नी के उत्क्रमित मध्य के शिक्षक मदन कुमार का आकस्मिक निधन पर विद्यार्थियों ने देर शाम उनकी यादों में कैंडल मार्च निकाला।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अख्तियारपुर कार्यालय पर पलायन का दंश और हमारी आजीविका विषयक संवाद/ कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता गौरीशंकर चौरसिया तथा संचालन सुरेन्द्र कुमार नें किया। इस अवसर पर सुरेन्द्र कुमार नें बताया कि जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र अपनें सहयोगी संगठन प्रैक्सिस, नई दिल्ली, सी एम एस और युनिसेफ, नई दिल्ली के समर्थन से समस्तीपुर जिला के मोहनपुर प्रखण्ड के डुमरी गाँव, सरायरंजन प्रखण्ड के अहमदपुर, बलभद्पुर महिषी, खालिसपुर, भोजपुर, नरघोघी और समस्तीपुर नगर निगम के बूढ़ी गंडक नदी किनारे बीसफुटिया में बसे धर्मपुर तथा बहादुरपुर के महादलित, दलित, अति पिछड़ा और घुमंतु समुदायों के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका में समानता तथा लिंग भेदभाव और बच्चों के साथ होने वाले हिंसा के रोकथाम के लिए लगाकर प्रयास कर रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
