वाह/कम्यूनिटीनी दि यूथ कलेक्टिव, नई दिल्ली के सहयोग से कोविद सहायता कार्यक्रम अंतर्गत जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के द्वारा सरायरंजन प्रखंड के बाजिदपुर मेयारी पंचायत अंतर्गत कामा स्थान मुसहरी टोला के पचास जरुरतमंद परिवारों को सुखा राशन (चावल, मसुर दाल, चना दाल, माशाला, सोयाबड़ी, चीनी, चाय पत्ती, साबुन, मास्क) का वितरण किया गया। इस अवसर पर समुदाय के जागरुक नेता कल्पु सादा, वार्ड सं 9 के वार्ड सदस्य सियाराम कापर, संतोष मिश्रा, सीता देवी, अग्नि देवी, लक्ष्मन सादा, भुलन कापर, मुनेसर सादा, राम किशुन कापर, गीता शर्मा, नुनूवती देवी, जीवछ राय विराना, डॉ रामसूरत प्रियदर्शी की सारस्वत उपस्थित़ि में गर्भवती, शिशुवती, बुजुर्ग दम्पति, दिव्यांग, अनाथ व असहाय व्यक्ति और परिवार का चयन कर राशन सामग्री मुहैया कराया गया। मौके पर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के बलराम चौरसिया, रविन्द्र पासवान, ललिता कुमारी, दिनेश प्रसाद चौरसिया, वीणा कुमारी, किरण कुमारी, रामप्रित चौरसिया, वीभा कुमारी, अंजु कुमारी, रामउमेद राम और जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव सुरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
मोतीपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख राम शिव लाल यादव का निधन हो गया वह 65 वर्ष के थे वह अपने पीछे पत्नी पूर्व पंचायत समिति सदस्य अमिता देवी चार पुत्र समेत भरा पूरा परिवार छोड़ कर चले गए वर्ष 2001 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के माध्यम से बने थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर जिला अंतर्गत विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर पंचायत के पूर्व मुखिया पति विद्यानंद विद्यार्थी पर जानलेवा धमकी दिए जाने से संबंधित प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई गई है प्राथमिकी दर्ज कराते हुए विद्यालय विद्यार्थी ने कहा में पूछे जाने पर बताया और कहा कि दुकान पर आओ मैंने पूछा कि गाली देना शुरू कर दिया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत सूरज नारायण सेवा समिति के तत्वाधान में मंगलवार को बिहार दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचालन करते हुए सूरज नारायण सेवा समिति के सदस्य उमाशंकर सिंह ने कहा कि हम सब बिहारी हैं और हमें अपने बिहारी होने पर गर्व है हमें गर्व है कि हम भगवान महावीर और महात्मा गौतम बुद्ध की धरती पर जन्म लिए हैं जहां की धरती ने महात्मा गांधी एवं जयप्रकाश नारायण जैसे सपूतों को जन्म दिया है एवं ना जाने ऐसे कितने वीर सपूतों ने इस बिहार की धरती को गौरवान्वित किया है। वक्ताओं ने बिहार दिवस के अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज शिक्षा और कौशल ही एकमात्र विकल्प है कि हम बिहार को समृद्ध बना सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
भारतीय रेलवे मजदूर संघ की दो दिवसीय 20 वाँ त्रि वार्षिक अखिल भारतीय अधिवेशन आगामी 9 एवं 10 अप्रैल 2022 को पेरंबूर (चेन्नई) में होने जा रही है इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैभव जी होंगे यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ हाजीपुर के महामंत्री डॉo जितेन्द्र कुमार कंचन ने दी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला प्रशासन समस्तीपुर के द्वारा नगर भवन में अरविंद कुमार झा जिला भू अर्जन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग के नेतृत्व में 17 स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचन हेतु मास्टर ट्रेनरो एवं विभिन्न कोषांग के पदाधिकारी एवं कर्मियों को मुख्य मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज नेहरू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत बारा टोल स्कूल के प्रांगण में एवं पूसा, प्रखंड अंतर्गत रामकृष्ण प्रज्ञा विद्यालय के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया,पेड़ों के महत्व के बारे में युवाओं को जागरूक किया गया, वर्तमान भविष्य की पीढ़ियों के लाभ के साथ साथ समुदाय के बीच मूल्यों का महत्व और पृथ्वी पर जीवन चक्र को संतुलित करने के लिए वनों के योगदान के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए हम सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
25-26-27 मार्च को गया में आहूत भाकपा माले के बिहार राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर माले के चुने हुए प्रतिनिधियों की बैठक सोमवार को शहर के मालगोदाम चौक स्थित माले जिला कार्यालय में संपन्न हुई.सम्मेलन में समय पर पहुंचने, प्रचार-प्रसार करने, पोस्टेरिंग एवं पर्चा वितरण करने, कोष संग्रह करने में तेजी लाने का निर्णय लिया गया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आगामी 2 अप्रैल22 को होने वाले समस्तीपुर बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए आज से व्यवहार न्यायालय समस्तीपुर के सभा कक्ष में पदाधिकारियों का नामांकन शुरू हो गया | नामांकन के पहले दिन क्रिमिनल क्षेत्र के अधिवक्ता मनोज कुमार शर्मा ने संयुक्त सचिव के पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया|विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
