मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत सूरज नारायण सेवा समिति के तत्वाधान में मंगलवार को बिहार दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचालन करते हुए सूरज नारायण सेवा समिति के सदस्य उमाशंकर सिंह ने कहा कि हम सब बिहारी हैं और हमें अपने बिहारी होने पर गर्व है हमें गर्व है कि हम भगवान महावीर और महात्मा गौतम बुद्ध की धरती पर जन्म लिए हैं जहां की धरती ने महात्मा गांधी एवं जयप्रकाश नारायण जैसे सपूतों को जन्म दिया है एवं ना जाने ऐसे कितने वीर सपूतों ने इस बिहार की धरती को गौरवान्वित किया है। वक्ताओं ने बिहार दिवस के अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज शिक्षा और कौशल ही एकमात्र विकल्प है कि हम बिहार को समृद्ध बना सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
