जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अख्तियारपुर कार्यालय पर पलायन का दंश और हमारी आजीविका विषयक संवाद/ कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता गौरीशंकर चौरसिया तथा संचालन सुरेन्द्र कुमार नें किया। इस अवसर पर सुरेन्द्र कुमार नें बताया कि जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र अपनें सहयोगी संगठन प्रैक्सिस, नई दिल्ली, सी एम एस और युनिसेफ, नई दिल्ली के समर्थन से समस्तीपुर जिला के मोहनपुर प्रखण्ड के डुमरी गाँव, सरायरंजन प्रखण्ड के अहमदपुर, बलभद्पुर महिषी, खालिसपुर, भोजपुर, नरघोघी और समस्तीपुर नगर निगम के बूढ़ी गंडक नदी किनारे बीसफुटिया में बसे धर्मपुर तथा बहादुरपुर के महादलित, दलित, अति पिछड़ा और घुमंतु समुदायों के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका में समानता तथा लिंग भेदभाव और बच्चों के साथ होने वाले हिंसा के रोकथाम के लिए लगाकर प्रयास कर रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
