स्थानीय बाजार समिति प्रांगण में राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बाजार समिति क्रिकेट क्लब बनाम आधारपुर क्रिकेट टीम के बीच हुआ। मैच आरम्भ होने से पूर्व टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि आर एल महतो बी एड कॉलेज के निदेशक सह जदयू नेता प्रशांत कुमार पंकज एवं अर्चना पंकज ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय आधारपुर की टीम ने लिया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.1 ओवर में पूरी टीम ने 137 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज सोनू ने सर्वाधिक 55, संदीप ने 17, नवीन ने 16 रन एवं हेमंत ने 12 रनों के योगदान दिया। वहीं बाजार समिति के गेंदबाद अमित, रामलखन और रंजीत ने 3-3 विकेट, राज कुमार ने एक विकेट लिए। जबकि अतिरिक्त रन 13 रहे।