जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर और ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट, बलभद्रपुर दुधपुरा के संयुक्त तत्वावधान में व कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन, नई दिल्ली के सौजन्य से बच्चों के खिलाफ हिंसा और दुर्व्यापार की रोकथाम के लिए सामुदायिक स्तर के ढांचे और प्रणाली को मजबूत करने के दौरान ईडेन पब्लिक स्कुल के बच्चों के साथ खेलकूद गतिविधि कराया गया। 11 मार्च, 2022 को अपराह्न 01:00 बजे से 03.00 बजे के बीच "बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी, कोविड-19 के दौरान बच्चों और किशोरों की सुरक्षा" विषयक स्कुल स्तरीय खेलकूद संवर्धन कार्यशाला के दौरान जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के आनंदशाला कार्यक्रम की समन्वयक शीतल कुमारी नें खेल-खेल में ईडेन पब्लिक स्कुल के बच्चों को इन सामाजिक सांस्कृतिक बुराईयों से बचनें के लिए जागरुक किया। चाइल्ड लाईन, समस्तीपुर सब सेंटर पटोरी के टीम मेम्बर बलराम चौरसिया नें वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति तथा चाइल्ड लाईन टॉल फ्री नं. 1098 के बारे में जानकारी दिया। मौके पर चाइल्ड लाईन, समस्तीपुर सब सेंटर पटोरी के समन्वयक कौशल कुमार नें कहा कि "जहाँ न पहुँचे रेलगाड़ी वहाँ पहुँचे चाइल्ड लाइन की सवारी", मतलब चाइल्ड लाईन सेवा या उपयोग कर हम सभी जरुरतमंद बच्चों को सहयोग कर सकते हैं। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन की सपोर्ट पर्सन दीप्ति कुमारी नें कहा कि बच्चों के साथ हिंसा मुक्त समाज बनाने के लिए परिवार और समाज के सभी निर्णयों में बाल भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता है। स्कूलों में बाल संसद और मीना मंच को मजबूत किया जाना चाहिए। ईडेन पब्लिक स्कुल के परिसर में आयोजित "बाल मन" कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन ब्रज किशोर कुमार नें कहा कि बच्चों को परिवार और स्कूल में सम्पूर्ण विकास के लिए वातावरण निर्माण करने की आवश्यकता है। स्कुल की शिक्षिका श्वेता सुमन नें बताया कि बच्चों को स्कुल में आनंदशाला या वातावरण मिले तो उनका मानसिक और शारीरिक विकास संभव हो पाएगा। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव सह कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन, नई दिल्ली के समस्तीपुर जिला समन्वयक सुरेन्द्र कुमार नें बताया कि ईडेन पब्लिक स्कुल के संस्थापक अध्यक्ष ब्रज किशोर कुमार स्कुल के स्थापना काल से हीं बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनके रचनात्मक गतिविधियों को अग्रेसित किया है। स्थानीय बस्तियों के वंचित परिवार और समाज के जरुरतमंद बच्चों के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं। कुमार नें आगे बताया कि ईडेन पब्लिक स्कुल के सहयोग से प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को इन बच्चों के साथ आनंदशाला का आयोजन किया जाएगा। सभी बच्चों, शिक्षकों सहित आनंदशाला टीम को विद्यालय के प्रबंध निदेशक अनिता देवी नें धन्यवाद अर्ज किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के गाँव मंगरा पोस्ट कांसा से अमन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से वह ई-श्रम कार्ड के बारे में जानकारी चाहते हैं
समस्तीपुर एफिकोर संस्था के तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय हितभागियों के साथ जिला आपदा प्रबंधन योजना समन्वयक बैठक का आयोजन होलीमिशन स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता एफिकोर के कार्यक्रम समन्वयक प्रमोद पाल ने किया।संचालन स्वयं सेवी संस्था संघ बिहार के सचिव संजय कुमार बबलू ने किया।कार्यशाला में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि जिस तरह से एफीकोर ने ग्राम स्तर पर आपदा प्रबंधन समिति बनाई हुई है, उसी प्रकार जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन की समिति बनाई जाए।जिसके लिए जिलाअधिकारी से बात करने का निर्णय लिया गया। कार्यशाला में आए सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि अपने क्षेत्र में आपदा से किसी को क्षति नहीं होने देंगे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मोहनपुर ओपी पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत
गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा दे रही आस वेलफेयर सोसायटी आस वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में समस्तीपुर जिले के विभिन्न पंचायतों के सिंघिया खुर्द, रहमतपुर, हकीमाबाद, पुरानी दुर्गा स्थान, मोहनपुर ब्लॉक के डुमरी पंचायत, में निशुल्क शिक्षा केंद्र के माध्यम से गरीब बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। अध्यक्षता चंदन कुमार व संस्थापक सचिव मनीष कुमार ने किया। सचिव ने संस्था के उद्देश्यों पर चर्चा कर गरीब बच्चों को संस्था के माध्यम से पढ़ाई कराने की व्यवस्था कराने पर चर्चा की गई। कहा कि इसके लिए पंचायत में स्थल का चयन कर इसकी शुरुआत कर चुकी है टीम आस अभी तक लगभग 740 बच्चों को निशुल्क शिक्षा करवाई जा रही है साथ ही अलग-अलग जगहों पर सर्वे किया जा रहा है। टीम आस ने दो साल से समाज में बदलाव लाने का जज्बा है, इस दौरान बस्तियों और झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के माता-पिता ने उनकी पढ़ाई ना हो पाने के दुख जताया, इस पर सचिव मनीष कुमार और अन्य सहयोगी ने मिलकर कक्षाएं लगाना शुरू किया, धीरे-धीरे बच्चों को एकत्रित किया, बच्चों के बीच उपहार का लालच देकर पढ़ने के लिए बुलाया, अब बेसिक शिक्षा के साथ-साथ अन्य विषयों की पढ़ाई भी पढ़ रहे हैं, इसके अलावा बच्चों के बीच सभी त्यौहार और खास दिनों पर धूमधाम से मनाई जाती है, मौके पर संस्था के सहयोगी सलमा, खुशबू, ट्विंकल, अनामिका, मीना, रविंद्र खत्री, रोहित राज, रौशन, सपना किन्नर, सुमन किन्नर, आदित्य मुखर्जी, सोनी, रश्मि, संगीता, अभिषेक इत्यादि मौजूद रहते हैं।
समस्तीपुर जिला अंतर्गत विभूतिपुर प्रखंड के बेलसंडी तारा के वार्ड 13 के बृजेश कुमार की पत्नी अलका कुमारी को लाइट्स इंस्पायर बिहार अभियान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर घर-घर एक्सीलेंस अवार्ड 2022 से सम्मानित किया
समस्तीपुर जिला अंतर्गत रोसरा में पुलिस ने हत्या मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है प्रभारी थानाध्यक्ष अजीब उस पर ताज में बताया कि गिरफ्तारी आरोपी मुरादपुर गांव का गोलू कुमार है वह थाना कांड संख्या261/21 मैं फरार था उस पर पीटकर हत्या करने का आरोप है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यालय तो आप बहुत देखे होंगे। लेकिन हम बिहार के एक ऐसे विद्यालय के बारे में बताने जा रहे है। जिस विद्यालय के महिला शिक्षक से लेकर विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों भी खुले में शौच को जाने को मजबूर है। हम बात कर रहे है समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के बसढिया पंचायत के नव सृजीत प्राथमिक विद्यालय मुसहर टोली वार्ड 11 में स्थित प्राथमिक विद्यालय मुसहर टोल की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिले अंतर्गत रोसरा में रोसड़ा से सिंघिया घाट आ रहा बाइक सवार युवक नदी पुल के पास बाइक लगाकर पुल के निचे छलांग लगा दिया इसके सुचना के बाद रोसड़ा थाना आयी और बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाने चलेगयी। कुदने कारण लोगों से पुछे जाने पर बोले बाइक लगाकर पुल से नदी में छलांग लगा दिया ।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनू कुमार बोल रहें हैं की लड़कियों की शादी की उम्र २१ हो जाएँ तो यह बड़ी उपलब्धि होगी। इससे महिलाओं को अपना भविष्य सवारने का अच्छा मौका मिल रहा है यह पहले ही संसोधन हो जाना चाहियें था। सरकार और समाज के लोगो को महिलाओं के सुरक्षा पर भी ध्यान देना चाहियें
