जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर एवं पैरवी, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में *अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस* के अवसर पर *संवाद "तलाश नये अवसर की"* का आयोजन क्रांति ज्योति सावित्री बाई फुले सभा भवन, इडेन वेलफेयर ट्रस्ट, बलभद्रपुर दुधपुरा, समस्तीपुर में किया गया। संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र की कोषाध्यक्ष सह समाजवादी महिला सभा की संयोजक वीणा कुमारी तथा संचालन किरण कुमारी नें किया।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के हक, न्यायपूर्ण जीवन सहित किशोरियों के साथ सम्मानपूर्ण जीवन के लिए आयोजित संवाद कार्यक्रम में बीड़ी बनाने के काम लगी नगमा खातुन और अफसाना खातुन नें बताया कि आजादी के इतने साल बाद भी बीड़ी बनाने वाली महिला मजदूरों को 35.00 रुपये दैनिक आमदनी में अपनें 5-6 सदस्यों वाले परिवार का गुजारा करना होता है। संवाद कार्यक्रम के दौरान आस पास के बच्चों, किशोरियों के साथ होने वाले शारीरिक हिंसा, दूर्व्यपार, यौन हिंसा, बाल विवाह, बाल श्रम जैसे सामाजिक-सांस्कृतिक बुराई को दूर करने पर बल दिया गया। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र की कार्यकर्ता अंजू कुमारी तथा शीतल कुमारी नें बताया कि बदलते परिवेश में हमें अपनें सोंच को बदलना पड़ेगा। समस्तीपुर झुग्गी की रहनेवाली राजु देवी तथा नरघोघी की रुख्सार प्रवीण नें बताया कि लॉकडाऊन के कारण हमारा गुजर बसर करना कठिनहो गया है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
*दलसिंहसराय थाना रेप कांड संख्या-71/22 के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर ऐपवा से जुड़ी महिलाओं ने संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया* *आरोपी को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस वरना आंदोलन होगा तेज- बंदना सिंह* भैरोपट्टी (घटहो) दलसिंहसराय थाना ब्लातकार कांड संख्या-71) 22 के आरोपी मो० रसगुल्ला मियां के बेटे मो० जामी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिला संगठन ऐपवा से जुड़ी महिलाओं ने आंदोलन का रुख अख्तियार किया है. बुधवार को स्थानीय धरमपुर में महिलाओं ने अपने- अपने हाथों में आरोपी को बचाने की साजिश बंद करो, ब्लातकारी मो० जामी को गिरफ्तार करो आदि मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया. मौके पर शहनाज़ खातून, ग़ज़ला परवीन, महजबीं, निगार फात्मा, शहनाज़ बेगम, इशरत खातून आदि उपस्थित थीं. इस आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर महिला अधिकार कार्यकर्ता सह ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा है कि इस जघन्य ब्लातकार कांड से जिला शर्मशार है. लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय संरक्षण दे रही है. यह सुशासन के जदयू-भाजपा के नीतीश सरकार के मुंह पर करारा तमाचा है. श्रीमती सिंह ने कहा है कि यदि सरकार एवं प्रशासन में थोड़ी-सी भी नैतिकता बची है तो जल्द आरोपी को गिरफ्तार करे अन्यथा महिला संगठन ऐपवा आंदोलन तेज करेगी.
प्रखंड के मोरसंड पंचायत के वार्ड 11, चंदौली के वार्ड 01 में लगभग एक वर्ष से अधिक से अधर में लटकी नल- जल योजना का काम चालू कराने, मोरसंड के वार्ड 05 में बीते चार माह से जल की आपूर्ति बंद होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने भाकपा-माले के बैनर तले मोरसंड में सड़क पर आंदोलन किया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। नेतृत्व भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया।
*रोजगार अधिकार महासम्मेलन में भाग लेने को ताजपुर से इनौस का जत्था रवाना* *19 लाख रोजगार देने से भागती नीतीश सरकार को छात्र- युवा चैन से नहीं बैठने देगा- इनौस* पटना में आहुत रोजगार अधिकार महासम्मेलन में भाग लेने को ताजपुर अस्पताल चौक से बुधवार को सुबह इनौस का जत्था डिलक्स बस से रवाना हुआ. जत्था का नेतृत्व इनौस के जिला सचिव आसिफ होदा, प्रखण्ड सचिव नौशाद तौहीदी, उपाध्यक्ष मो० एजाज, असगर कमाल बबलू, रौकी खान, मो० मुजफ्फर, मनोज कुमार, रंजीत राय, मुकेश कुमार गुप्ता आदि ने किया. मौके पर जिला सचिव आसिफ होदा ने कहा कि चुनाव में तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरी देने के बरखिलाफ भाजपा- जदयू के नीतीश सरकार ने 19 लाख नौकरी देने की घोषणा की थी लेकिन सरकार गठन का एक वर्ष से अधिक हो गया. रोजगार के सवाल पर सरकार चुप्पी साध रखी है. सरकार को कुंभकर्णी निद्रा से जगाने को आइसा- इनौस द्वारा पटना में रोजगार अधिकार महासम्मेलन किया जा रहा है. इसमें रोजगार के सवाल पर और बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी.
समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित रायपुर बुज़ुर्ग पंचायत में एक भयानक अजगर देखा गया जिससे लोग काफी भयभीत हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अजगर की लंबाई लगभग 10 से 12 फिट बताई गई है तथा उसकी मोटाई लगभग एक आदमी जैसा मोटा बताया गया है। इसकी जानकारी मुझे रायपुर निवासी रितेश कुमार ईश्वर ने फोन करके दि तब हमने फॉरेस्ट विभाग को इसकी जानकारी दिया|ज्यादा डरने घबराने की जरूरत नहीं है अजगर विषैला नहीं होता है वो काटता भी नहीं है फिर भी हमने कहा है की अजगर काट तो नहीं सकता है लेकिन निगल तो सकता ही है से इसको पकड़वाने की कृपा की जाए।
: जिला प्रशासन समस्तीपुर के द्वारा अनुमंडल सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह अनुमंडल पदाधिकारी रविंद्र कुमार दिवाकर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शु रुआत दीप प्रज्वलित कर अपर समाहर्ता विनय कुमार राय ने की ।समारोह का सफल संचालन प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने किया। जबकि स्वागत गीत जीविका दीदियों ने प्रस्तुत की।इस अवसर पर समेकित बाल विकास सेवाएं की आंगनवाड़ी सेविका द्वारा करोना काल में एवं जीविका दीदी द्वारा उनके विशिष्ट योगदान हेतु अपर समाहर्ता द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाली समस्तीपुर जिला की छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं ₹5000 का चेक प्रदान किया गया।कार्यक्रम में' समाजिक बदलाव में महिलाओं की भूमिका' विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।विचार गोष्ठी में शिक्षा क्षेत्र से डॉक्टर अभिलाषा सिंह, चिकित्सा क्षेत्र से डॉक्टर कनुप्रिया, पत्रकारिता क्षेत्र से डॉक्टर अमृता,क्रीड़ा क्षेत्र से निधि राजपूत, आकाशवाणी उद्घोषिका श्वेता अग्रवाल, कवियत्री वीणा देवी, राष्ट्रपति पदक प्राप्त से नि प्रधानाध्यापिका निर्मला कुमारी,महिला थाना अध्यक्ष पुष्पलता, सीडीपीओ आईसीडीएस सुशीला कुमारी, सीनियर डिप्टी कलेक्टर अमृता प्रीतम, डीपीओ आईसीडीएस अलका आम्रपाली ने अपने विचारों से सदन में एक नई गूंज पैदा की। जिला में प्रथम बार हुए राष्ट्रीय स्तर की वैचारिक गोष्टी की सार्थकता इसमें उपस्थित महिलाओं द्वारा सुनने व तालियों की गड़गड़ाहट से अपनी भावना को व्यक्त करने से चला।कार्यक्रम में वीणा कुमारी ने स्वरचित पुस्तक नमन करूं मैं का अतिथियों को भेंट किया।इस कार्यक्रम के साथ-साथ स्कूली बालिकाओं के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व एम ओ सविता एवं प्रिया सत्संगी ने किया।इस अवसर पर समेकित बाल विकास सेवाएं एवं जीविका दीदी के साथ-साथ विभिन्न विद्यालय की छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दी।अंत में अध्यक्षीय भाषण में अनुमंडल पदाधिकारी ने संसार की सृजनकर्ता के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और काव्यात्मक लहजे में उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कीआज उपस्थिति और विचार गोष्ठी निश्चित रूप से राष्ट्रीय फलक पर एक सोच बनाने में अपनी भूमिका निभाएगी। चित्रकला में पूजा कुमारी प्रथम,कामिनी कुमारी द्वितीय एवं काव्या कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त की।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
08 मार्च, 2022. जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र और कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मोहनपुर प्रखंड के बघड़ा गांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के हक, न्यायपूर्ण जीवन सहित किशोरियों के साथ सम्मानपूर्ण जीवन के लिए संवाद किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता संजय कुमार बबलू ने जानकारी दी कि आशा सेवा संस्थान एवं रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी द्वारा मंडल कारा समस्तीपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यशाला सह सम्मान समारोह का आयोजन अधीक्षक ज्ञानिता गौरव के मार्ग दर्शन में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने की।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की महिलाओं के प्रति सम्मान प्रसंसा प्यार को दर्शाते हुए अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को महिलाओं के आर्थिक राजनितिक और सामजिक उपलब्धि के टूर पर मनाया जाता है विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर के पूसा स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय किसान मेले के आयोजन की तैयारियों में जुट गया है। मेले के आयोजन को लेकर केंद्रीय कृषि विश्विद्यालय के कुलपति डॉ. आर सी श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जानकारी देते हुए बताया कि 12 मार्च से 14 मार्च तक होने वाले इस किसान मेले को मिनिस्टर ऑफ एग्रीकल्चर एंड फार्मर्स वेलफेयर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के द्वारा इस मेले को रीज़नल मेला का दर्जा दिया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
07 मार्च|समस्तीपुर आगामी 22 मार्च को बिहार दिवस का आयोजन सभी जिला मुख्यालय में होना है इसी संबंध में समस्तीपुर के जिलाधिकारी द्वारा बिहार दिवस के आयोजन के द्वारा विभिन्न विभागों की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई एवं कई निर्देश दिए गए जिसके तहत 1. जल जीवन हरियाली इस बार की थीम के तहत कार्य किया जाने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया। 2. किसान मेले (जैविक कृषि के अवयव) से संबंधित स्टॉल/काउंटर लगाने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया गया। 3. प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा द्वारा बतलाया गया कि सभी सरकारी कार्यालयों/भवनों का डेकोरेशन एवं साज-सज्जा कराया जाना है। 4. डीपीओ आईसीडीएस को जल जीवन हरियाली अभियान के परिप्रेक्ष्य में स्टॉल लगाने का निर्देश दिया गया। 5. बच्चों के लिए 10 स्थानों पर चौपाल कार्यक्रम एवं जल गुणवत्ता जांच हेतु एक स्टॉल/काउंटर रखने का निर्देश पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को दिया गया। 6. रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग हेतु एक काउंटर/स्टॉल लगाने का निर्देश भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता को दिया गया। 7. जीविका के माध्यम से नर्सरी का मॉडल का स्टॉल लगाने एवं बच्चों की प्रभातफेरी निकालने का निर्देश डीपीएम जीविका को दिया गया। 8. सोलर एनर्जी का स्टॉल बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया। 9. पेंटिंग/चित्रकला से संबंधित स्टॉल/काउंटर जिला शिक्षा पदाधिकारी को लगाने हेतु निर्देशित किया गया। 10. हेल्थ चेकअप कैंप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन संयुक्त रुप से रेड क्रॉस सोसाइटी एवं सिविल सर्जन को लगाने हेतु निर्देशित किया गया। 11. पौधारोपण कार्यक्रम हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। 12. एक आदर्श सभी सुविधाओं से लैस पंचायत सरकार भवन के मॉडल को दिखाने का निर्देश जिला पंचायती राज पदाधिकारी को दिया गया। 13. बिहार कार्यक्रम एवं देश भक्ति फिल्म सभी कैदियों के बीच दिखाने एवं परिचर्चा का आयोजन करवाने हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया। इन सभी कार्यक्रमों का प्रदर्शन स्टॉल/ काउंटर की मदद से पटेल मैदान में किया जाएगा। बैठक में अपर समाहर्ता, निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, नगर आयुक्त, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, डीएम एसएफसी, प्रभारी पदाधिकारी बैंकिंग प्रशाखा, डीपीओ आईसीडीएस, डीपीएम जीविका, जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक उद्यान, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जेल अधीक्षक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला भविष्य निधि पदाधिकारी, एवम् संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
