मोहनपुर प्रखंड में पाँचवी और आंठवी कक्षा के बच्चों के लिए वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में 4174 छात्र शामिल हुए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
साइनसिने फ़िल्म फेस्टिवल अपने तृतीय सत्र 2022 के लिए फेस्टिल में फिल्मों के आधिकारिक प्रविष्टि की घोषणा करने के साथ हीं फ़िल्म निर्माताओं निर्देशकों को एवं कलाकारों को विशेष सौगात दिया है । दुनियाँ भर में जहाँ किसी भी फेस्टिवल में आयोजक फिल्मों के प्रदर्शन के बाद विजेताओं की घोषणा कर उन्हें पुरस्कृत कर देते हैं जिसे न कोई अच्छा मंच मिलता है न ही ये अखबारों की सुर्खियां बनती है । वहीं साइनसिने फ़िल्म फेस्टिवल ने अपने सोशल मीडिया से तृतीय सत्र 2022 के लिए लिए फिल्मों की आधिकारिक प्रविष्ठि की घोषणा के साथ हीं फ़िल्म निर्माताओं, निर्देशकों और कलाकारों को एक अनमोल तोहफा देने की भी घोषणा की । अपने सोशल मीडिया से साइनसिने फ़िल्म फेस्टिवल ने घोषणा की कि जो भी फिल्में फेस्टिवल के किसी भी श्रेणियाँ में सम्मानित होती है उन्हें सौगात के तौर पर फेस्टिवल की तरफ से आईएमडीबी प्रोफाइल बना कर दिया जाएगा।IMDb प्रोफाइल के लिए जहाँ हज़ारों-लाखों खर्च करने के बाद भी फिल्मों का प्रोफाइल नहीं बन पाता है वहीं साइनसिने फ़िल्म फेस्टिवल की तरफ से विजेताओं को उपहार स्वरूप प्रोफाइल बना कर देगी ये प्रोफाइल फ़िल्म निर्माताओं, निर्देशकों और कलाकारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हजपुरवा पंचायत में बाल संरक्षण समिति को सही रूप से संचालित करने का लेकर हजपुरवा पंचायत में के कर्मवीर युवा क्लब के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार व सोरमार पंचायत के स्नेह लता युवा क्लब के अध्यक्ष चंद्रहास कुमार अध्यक्षता में की गईl साथ में पंचायत के नेतृत्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कल्याणपुर के मो० एजाज़ ने किया बाल श्रम बाल विवाह बाल तस्करी को मुक्त कराने और प्रभावित बच्चों एवं किशोरियों को सुरक्षा करने और अधिकार दिलाने और बिहार सरकार के गाना अनुसार गठित करने को लेकर यूनिट से बिहार सीसीएचटी प्रगति आदर्श सेवा केंद्र समस्तीपुर के तत्वाधान में एकता युवा मंडल एवं पंचायत प्रतिनिधियों के कुशल मार्गदर्शन में किया गया बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य स्तरीय बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष मुखिया ग्राम पंचायत राज हजपुरवा और सोरमार प्रखंड कल्याणपुर को जिम्मेदारी दी गई है कि समिति के सदस्यों को मनोनीत करने और न्यायालय समस्तीपुर जिला कार्यकर्ताओं ने बाल संरक्षण कमिटी की जानकारी देते हुए इसके फायदा और योजनाओं के बारे में बताया| प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के संस्थापक सचिव संजय कुमार बबलू ने उक्त बातों की जानकारी संवाददाता को दी मौके युवा शक्ति क्लब मालीनगर के सचिव कुंदन शर्मा, राकेश कुमार, दीपक कुमार ,अशोक कुमार ,संतोष कुमार, राहुल कुमार ,रंजीत कुमार , आदि थे
फुटबॉल प्रतियोगिता में जिलाधिकारी ने भाषण देने से किया मना कहा खेल के मैदान में भाषण आवश्यक नहीं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि का ग्राम पंचायत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मिथिला यूनिवर्सिटी के ढिलाई के कारण बच्चे का जीवन अधर में लटका है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
पूसा कृषि मौसम परामर्शी सेवा के नाेडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने अगले चार दिनों तक आसमान साफ रहने तथा मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है। आगे 10 से 15 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा के चलने से ठंड में तेजी से कमी आने की संभावना है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार (बिहार सरकार) के द्वारा स्वस्थ रहने के उपाय बताये गए। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
विश्व युवक केन्द्र दिल्ली एवं प्रेम यूथ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह समारोह के अंतर्गत शिवम कॉलेज ऑफ हायर स्टडीज फुलबरिया में महिला सुरक्षा और संरक्षा के विषय पर सेमिनार व पोस्टर पर्दशनी एवं नुक्कड़ नाटक, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । समारोह का उद्घाटन बीडीओ आंनद प्रकाश , थानाध्यक्ष चन्द्रभानु , पत्रकार बीएन चौबे ने दीप प्रज्वलित कर किया । ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
पटोरी प्रखंड अंतर्गत रुपौली पंचायत में ग्राम कचहरी का संचालन पंचायत के दबंग व्यक्तियों के द्वारा मनमाने ढंग से करते हुए पंचायत के नीरीह एवं मासूम आमजनों को त्रस्त किया जा रहा है इस कड़ी में इसी पंचायत के औरैया गांव के मासूमों की पंचायती शनिवार को इन दबंगों द्वारा किया जा रहा था एवं मोबाइल वाणी सामुदायिक संवाददाता के द्वारा जब इन दबंगों से इस संदर्भ में बातचीत करने की कोशिश की गई तो इनमें शामिल एक व्यक्ति जिनका नाम शशि रंजन राय है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
