भूमि विवाद से जुड़े जनता दरबार का किया गया आयोजन। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
दरभंगा जिला के हायाघाट प्रखंड अंतर्गत पतोर पंचायत में बाल संरक्षण समिति को सही रूप से संचालित करने को लेकर पंचायत के मुखिया फेकन पासबान की अध्यक्षता में बैठक की गई ।जिसका नेतृत्व आहार महिला संस्था की सचिव ने की बाल श्रम बाल विवाह व बाल तस्करी से मुक्ति कराने और प्रभावित बच्चों एवम् किशोरीयो को सुरक्षा करने और अधिकार दिलाने और बिहार सरकार के गाइड़ लाईन के अनुसार गठित करने को लेकर यूनिट से सी सी एच टी की मेम्बर रागिनी कुमारी मुखिया पतोर पंचायत प्रखंड हायाघाट को जिम्मेदारी दी गई है की समिति के सदस्य को मनोनीत की जिम्मेदारी होगी ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर प्रखण्ड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में "आजादी का अमृत महोत्सव"सप्ताह भर मनाया गया।जिसमें प्रत्येक दिन बालक एवं बालिका संवर्ग के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।वर्ग एक से आठ तक के विजेताओं को समापन समारोह में पुरस्कार और प्रमाण-पत्र दिया गया।नवम वर्ग के छात्र-छात्रओं की बार्षिक परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा होने के कारण उक्त तिथि को परिणाम घोषित नहीं किया गया था।आज नवम वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता का परिणाम सुनाया गया,इसकी खुशी का उन्होंने कुछ अलग ढंग से इजहार किया।मौके पर शिक्षक बिमल कुमार साह,शिवनाथ चौधरी,बीबी शकीला रहमान,बिमला कुमारी,इन्दिरा कुमारी,सहिन्द्र राम,संजीव कुमार झा आदि ने सहयोग किया।
शहीद स्मृति सम्मान जत्था था ।आज छठा दिन शहीद पत्रकार ब्रजकिशोर ब्रजेश की शहादत स्थल सलखन्नी में पहुंचा। जहां जत्था का जोरदार स्वागत किया गया। सर्वप्रथम उपस्थित नेताओं एवं माकपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पत्रकार ब्रजकिशोर ब्रजेश की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाई गए ।तदुपरांत कॉमरेड धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में एक सभा हुई जिसमें विभूतिपुर विधायक तथा माकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य अजय कुमार द्वारा, समिति सदस्य रामदयाल भारती, लोकल सचिव श्याम किशोर कमल, जिला समिति सदस्य अरविंद कुमार दास, लोकल कमेटी क्रांति कुमार, जागेश्वर महतो ,दिलीप पंजीयार, मनोज कुमार, उमेश दास ने संबोधित किया अपने संबोधन में विधायक कॉमरेड अजय कुमार ने इस जत्था के महोत्सव एवं शहीदों की शहादत पर विस्तार से बात रखी उन्होंने देश एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ संघर्ष को तेज करने का आवाहन किया शोषण और जुनून पर आधारित व्यवस्था को सम्मान करने एवं गरीब हितैषी एवं जनपक्षीय सरकार को बनाने की अपील लोगों से की । केंद्र एवं राज्य की सरकार अपने संप्रदाय को मजबूती के साथ आगे बढ़ा रही है दूसरी तरफ खाद का संकट, महंगाई , बेरोजगारी जैसी समस्याओं की तरह मुंह खोलने खड़ी है उन्होंने लोगों से 6 मार्च को पटेल मैदान समस्तीपुर चलकर बिहार राज्य सम्मेलन को अवसर पर विशाल सभा को सफल बनावे का अनुरोध किया। अंत में शहीद कार्बनिक ब्रजेश किशोर को लाल सलाम सही दे तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे। शहीद साथी ब्रजकिशोर ब्रजेश अमर रहे जैसी गन भेदी नारों से स्थान सभा गूंज उठा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
तिरहुत गंडक नहर परियोजना एवं भारत माला 6 लेन सड़क परियोजना में किसानों के शोषण के खिलाफ 9 मार्च को जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन में प्रखण्ड से बड़ी संख्या में किसान भाग लेंगे. इस आशय का निर्णय शुक्रवार को फतेहपुर डीह पर अखिल भारतीय किसान महासभा से जुड़े किसानों की बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता किसान नेता मनोज कुमार ने की. पर्यवेक्षक के तौर पर महासभा के प्रखण्ड अध्यक्ष ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह उपस्थित थे. रामरूप महतो, रामसकल महतो, रामचंद्र पंडित, बाबू लाल सिंह, राजा कुमार, बाल्मिकी कुमार, अनीता देवी, सोनिया देवी, सुलेखा देवी, विंदू देवी, गीता देवी, फूल कुमारी, लालवती देवी समेत अन्य किसानों ने भाग लिया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
महिला अधिकार कार्यकर्ता सह ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह ने अपने टीम के साथ समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचकर दलसिंहसराय प्रखण्ड के घटहो थाना के भैरोपट्टी की रेप पीड़िता से मिलकर घटना की जानकारी ली. रूंधे गले से पीड़िता ने बर्बर रेप की घटना की जानकारी दी. पीड़िता की बहन ने बताया कि बर्बर रेप के बाद जान मारने की कोशिश भी की गई. केस नहीं करने की धमकी आरोपियों की ओर से मिल रहा है. आरोपियों को बचाने की कोशिश में उसके पिता रसगुल्ला मियां लगे हुए है. पीड़िता की बहन ने कहा कि वे किसी भी धमकी से डरने वाली नहीं है. उसके बहन की तरह और बहन- बेटियों के इज्जत- आबरू से नहीं खेला जाये इसलिए हमलोग आरोपियों को सजा दिलाएंगे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर हवाई फायरिंग एवं मारपीट की घटना के बाद खुदनेश्वर मेला समाप्त कर दिया गया है। मारपीट की घटना घटने एवं मेला परिसर को प्रशासन द्वारा खाली करने के आदेश के बाद दुकानदारों ने आनन-फानन में मेला क्षेत्र खाली करना शुरू कर दिया। लकड़ी के उपस्कर वाले दुकानदार भी औने-पौने दामों में सामान बेचकर मेला क्षेत्र से निकलने की तैयारी कर रहे थे। खुदनेश्वर धाम एवं मेला क्षेत्र पर अपने वर्चस्व को लेकर हुई मारपीट के बाद दोनों ही पक्षों से प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की बात बताई गई है। मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष इंद्रदेव शर्मा के द्वारा मेला क्षेत्र में मारपीट एवं अपने ऊपर हमले की घटना के विरोध में नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जबकि दूसरे पक्ष द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत रोजगार सह मार्ग- दर्शन मेला का आयोजन जीवका (ग्रामीण विकास विभाग) के द्वारा पटोरी के करपुरीग्राम स्टेडियम में किया गया जिसमें कुल प्रतिभागियों ने अपना नियोजन करा कर विभिन्न कंपनियों में अपना बायोडाटा जमा करवाया. रोजगार मेला में पहुंची शिवशक्ति बायोटेक होम केयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ,वेल्क्रो इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, स्टर्न बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड ,फुस्कवा भिंडा इलेक्ट्रिक प्राइवेट लिमिटेड और एम.एस एडवर्टाइज कंपनियां शामिल हुए वही दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत कंसलटेंट डिजिटल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड समस्तीपुर ,कस्तूरबा हेमलवा महिला समाज कल्याण संस्थान समस्तीपुर, एंपावर प्रगति पटना ,इंप्रेस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड पटना, जे आई टी एमएस स्किल्स प्राइवेट लिमिटेड दरभंगा और विजन इंडिया मुजफ्फरपुर स्वरोजगार हेतु इच्छुक युवक-युवतियों को प्रशिक्षण के लिए नामांकन किया रोजगार मेला का उद्घाटन एसडीओ पटोरी मोहम्मद जफर आलम के द्वारा किया गया पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
विभूतिपुर के बिजली विभाग में बिजली चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है
बिभूतिपुर में वार्ड सभा के दौरान वार्ड सदस्य ने पुलिस में दिया फर्द। बयान पंचायत समिति सदस्य एवं उनके पुत्र सहित 10 लोगों को किया नामजद
