समस्तीपुर हवाई फायरिंग एवं मारपीट की घटना के बाद खुदनेश्वर मेला समाप्त कर दिया गया है। मारपीट की घटना घटने एवं मेला परिसर को प्रशासन द्वारा खाली करने के आदेश के बाद दुकानदारों ने आनन-फानन में मेला क्षेत्र खाली करना शुरू कर दिया। लकड़ी के उपस्कर वाले दुकानदार भी औने-पौने दामों में सामान बेचकर मेला क्षेत्र से निकलने की तैयारी कर रहे थे। खुदनेश्वर धाम एवं मेला क्षेत्र पर अपने वर्चस्व को लेकर हुई मारपीट के बाद दोनों ही पक्षों से प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की बात बताई गई है। मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष इंद्रदेव शर्मा के द्वारा मेला क्षेत्र में मारपीट एवं अपने ऊपर हमले की घटना के विरोध में नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जबकि दूसरे पक्ष द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
