सरायरंजन प्रखण्ड के भोजपुर ग्राम के रविदास टोला में प्रैक्सिस, नई दिल्ली के सहयोग से जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के द्वारा कोविद टीकाकरण लेने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 15 से 18 साल के किशोर-किशोरियों को टीकाकरण में शामिल होने के लिए और साबुन से हाथ धोना, मास्क पहने के लिए जागरूक किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मुकेश कुमार

भाकपा माले के पोलिट ब्यूरो के सदस्य सह मिथिलांचल के प्रभारी धीरेन्द्र झा ने बुधवार को शहर के मालगोदाम चौक स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय में संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अमन भाईचारा की धरती मिथिला रही है. भाजपाई राजनीति और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के द्वारा उन्मादियों,भूमाफियाओं और अपराधियों को दिए जा रहे संरक्षण के चलते यह इलाका अशांत हो गया है. भाजपा का उन्मादी मिथिला मॉड्यूल के चलते मौब लींचिंग की कई घटनाएं हुई हैं. कई जगहों पर दंगे की कोशिश हुई है. कई जगह अपराध की जघन्य घटनाएं घटित हुई हैं और वैशाली, मोरबा, दरभंगा, मधुबनी आदि जिलों में बलात्कार और बलात्कार करके हत्या करने की हृदयविदारक घटनाएं सामने आई हैं. घटना की निंदा तक गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय द्वारा नहीं किया गया. उल्टे आरोपियों को संरक्षण देने की चर्चाएं आम है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

कश्मीर के हंदवाड़ा में सर्च ऑपरेशन में आतंकियों से लोहा लेते हुए सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर पिंटू कुमार सिंह के शहादत के तृतीय पुण्यतिथि पर क्षेत्र की प्रमुख साहित्यिक और सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय संस्था अभिनव पहल बखरी के संयोक्तव एवं संस्था के अध्यक्ष प्रमोद केसरी की अध्यक्षता में "शौर्य नमन" कार्यक्रम का आयोजन शहीद के पैतृक गांव बखरी अनुमंडल अंतर्गत ध्यान चक्की गांव में आयोजित किया गया। इसका संचालन बसंत कुमार एवं संजीव रजक ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत बखरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सूर्यकांत पासवान के द्वारा दीप प्रज्वलित व शहीद के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि शहीद कभी मरते नहीं बल्कि अमर हो जाया करते हैं।उन्होंने कहा कि शहीद की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने के लिए सुहागी घाट का नामांकरण शहीद पिंटू कुमार सिंह घाट किया गया है।शीघ्र ही बगरस चौक पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।इस अवसर पर बोलते हुए बखरी नगर परिषद के पार्षद सिधेश आर्य ने कहा की बखरी का लाल पिन्टू कुमार सिंह ने अपने शौर्य और पराक्रम से राष्ट को गौरवान्वित किया,तभी तो उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किय गया।उम्र में मुझसे छोटे होते हुए भी राष्ट के लिए बड़ा कार्य करने के कारण हम सभी उन्हें नमन करते हैं। एसडीओ अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि शहीद पिंटू कुमार सिंह के सर्वोच्च बलिदान से पूरा राष्ट्र उनके प्रति कृतज्ञ है। एसडीपीओ चंदन कुमार ने कहा कि बलिदानी ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया, उन्हें शत-शत सलाम।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने कहा की पिन्टू कुमार सिंह जैसे महान सपूतों के साहस और पराक्रम के बल पर ही देश सुरक्षित है। तभी हम और हमारे बच्चे खुशहाल जीवन जी पाते हैं,शिक्षा एवं विकास के अन्य कार्यक्रम में शरीक हो पाते हैं।कार्यक्रम को अंचलाधिकारी शिवेंद्र कुमार, सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर रमेश पांडे, जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव, प्रखंड प्रमुख शिव चंद्र पासवान, मुखिया जीवो देवी, पंचायत समिति सदस्य रीता देवी,उप मुखिया अजीत कुमार,उपसरपंच जवाहर पंडित,जिला सर्सनघचालक मनोरंजन वर्मा आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर जीवो देवी मुखिया ने ध्यान चक्की गांव से जोकियाही पुल तक बनने वाली सड़क का नाम शहीद पिंटू कुमार सिंह पथ रखने की घोषणा की। मौके पर शहीद पिंटू सिंह की धर्मपत्नी अंजू सिंह को प्रतीक चिन्ह देकर सभी आगत अतिथियों ने सम्मानित किया।कार्यक्रम में पंचायत की आंगनवाड़ी सेविका लक्ष्मी कुमारी ने उपस्थित लोगों को दहेज नहीं लेने नशा नहीं करने गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने आदि की शपथ दिलाई। इस अवसर पर संस्था के बच्चों संस्था के द्वारा बच्चों की पेंटिंग गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वालों को मोमेंटो एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य केंद्र बखरी के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाया गया, जहां डॉक्टर मोहम्मद कलाम,डॉक्टर अरुण कुमार, सी एच ओ नेहा कुमारी के नेतृत्व में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई व दवा दी गई। ग्राम पंचायत राज राटन की ओर से पंचायत सचिव राज कुमार मंडल के नेतृत्व में आरटीपीएस कैंप लगाया गया, जिसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कन्या विवाह,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्राप्त किया गया। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर ध्यान चक्की गांव के युवाओं ने शहीद पिंटू कुमार सिंह युवा संघ का गठन किया एवं कैंडल मार्च निकाला। इसके साथ ही गांव की सफाई और सौंदर्यीकरण का भी कार्य किया गया।कार्यक्रम में राटन पंचायत की छात्राओं ने एक संस्था बनाकर सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने एवं समाज में जागरूकता लाने का संकल्प लिया,इस ग्रुप को जागरूकता टोपी पहना कर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम से पूर्व अंबेडकर चौक बखरी के अम्वेदकर द्वार पर अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता के द्वारा शहीद पिंटू कुमार सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर अनुमंडल प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई ,जहां शाम में अभिनव पहल के द्वारा कैंडिल जलाया गया। मौके पर जितेंद्र जिज्ञाशू,मन्नू केसरी, रामनन्दनअज्ञानी,मो.फारुख एवं अभिनव पहल के सभी सदस्य सक्रिय रहे।राष्ट्र गान के उपरांत कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार विधान परिषद में स्‍थानीय निकाय कोटे की रिक्‍त सीटों के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा आखिर कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रेस नोट जारी कर बताया गया है कि स्‍थानीय निकाय कोटे की 24 सीटों के लिए चुनाव अप्रैल महीने में कराया जाएगा। विधान परिषद की इन सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 16 मार्च तक चलेगी। 17 मार्च को नामांकन पत्रों की स्‍क्रूटिनी होगी। 21 मार्च तक उम्‍मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। चार अप्रैल को इन पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान के लिए आठ घंटे का वक्‍त मतदाताओं को दिया जाएगा। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होगा और शाम चार बजे तक चलेगा। सात अप्रैल को मतगणना कराई जाएगी। नतीजे इसी दिन दोपहर तक मिल जाने की उम्‍मीद रहेगी। यूं निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को 11 अप्रैल तक समाप्‍त करने की प्रक्रिया निर्धारित की है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विभूतिपुर के खदीयाही गांव में लगी आग 2लाख से रुपए से अधिक के क्षति का अनुमान लगाया जाता है।

चाइल्ड लाईन, समस्तीपुर सब सेंटर, पटोरी के द्वारा मोरवा प्रखंड के मोरवा बजार में महाशिवरात्री के अवसर पर लगने वाले मेला में स्टाल लगाकर चाइल्ड लाईन टाल फ्री राष्ट्रीय फोन सेवा 1098 के बारे में जानकारी दिया गया। इस अवसर पर चाइल्ड लाईन, समस्तीपुर सब सेंटर, पटोरी के निदेशक व जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव सुरेन्द्र कुमार सहित टीम लीडर कौशल कुमार, टीम मेम्बर अंजू कुमारी, बलराम चौरसिया, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन की सपोर्ट पर्सन दीप्ती कुमारी, जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र की अकाउंटेंट श्वेता कुमारी, आजीविका परियोजना की एनिमेटर वीभा कुमारी व एम आई एस मील कोअर्डिनेटर अर्चना कुमारी उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों को फूल मालाओं से सजाया गया है इस दिन भक्तों के बीच ऐसी अवधारणा है कि रुद्राभिषेक करने से भगवान भोलेनाथ धंधा ने एवं सर्व मनोकामना को पूर्ण करते हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

कोरोना ने अर्थव्यवस्था के साथ शिक्षा व्यवस्था को भी बुरी तरह प्रभावित किया। जिसकी वजह से 2 वर्षों तक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बंद रहा। 28 फरवरी से सरकार ने एमडीएम संचालन व्यवस्था में परिवर्तन के साथ फिर से शुरू कर दिया है। लंबे दिनों से बंद मध्यान भोजन को पटरी पर लाना शिक्षा विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। हालांकी सभी विद्यालयों में चावल उपलब्ध नहीं होने के कारण कुछ विद्यालय में ही यह शुरू हुआ। बताते चलें कि पीएम पोषण शक्ति योजना के तहत मध्याह्न भोजन योजना कोरोना काल के लगभग 2 वर्ष पश्चात जिले के विभिन्न विद्यालयों में संचालन हुआ। वहीं बच्चों में खुशी देखी गई। वहीं दो साल तक बंद रहने के कारण उक्त कार्यक्रम के संचालन में कठिनाई महसूस किया गया। शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि जल्द ही सभी विद्यालयों को चावल उपलब्ध करा दिया जाएगा। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक योजना से सम्बंधित विभागीय आदेशलोक में कीचेनरूम की साफ सफाई, चूल्हा, रेगुलेटर, पाइप आदि की जांच करा ली गई है।

दिनांक 28 फरवरी, 2022 को समस्तीपुर जिला के मोरवा प्रखंड के सभागार में प्रखंड स्तरीय चाइल्ड लाईन सलाहकार परिषद की बैठक में भाग लेकर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन, नई दल्ली के द्वारा समस्तीपुर जिला में बाल यौन शोषण और बाल दूर्व्यापार के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान तथा "न्याय के लिए बढ़ते कदम" कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताकर मोरवा प्रखण्ड को इन सामाजिक कुरीतियों से मुक्त करनें की अपील की। पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय के लिये हर संभव सहायता के लिये मामलों को स्थानीय थाना में पंजीकृत करानें व चाइल्ड लाईन टाल फ्री फोन सेवा 1098 पर सूचना देने के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखण्ड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, चाइल्ड लाईन, समस्तीपुर सब सेंटर, पटोरी के टीम लीडर कौशल कुमार, टीम मेम्बर दिनेश प्रसाद चौरसिया, अंजू कुमारी, बलराम चौरसिया, वीभा कुमारी तथा कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन की सपोर्ट पर्सन दीप्ति कुमारी मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।