बिहार विधान परिषद में स्थानीय निकाय कोटे की रिक्त सीटों के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा आखिर कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रेस नोट जारी कर बताया गया है कि स्थानीय निकाय कोटे की 24 सीटों के लिए चुनाव अप्रैल महीने में कराया जाएगा। विधान परिषद की इन सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 16 मार्च तक चलेगी। 17 मार्च को नामांकन पत्रों की स्क्रूटिनी होगी। 21 मार्च तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। चार अप्रैल को इन पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान के लिए आठ घंटे का वक्त मतदाताओं को दिया जाएगा। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होगा और शाम चार बजे तक चलेगा। सात अप्रैल को मतगणना कराई जाएगी। नतीजे इसी दिन दोपहर तक मिल जाने की उम्मीद रहेगी। यूं निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को 11 अप्रैल तक समाप्त करने की प्रक्रिया निर्धारित की है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
