प्रमुख के निरीक्षण में केंद्र से बच्चे और सेविका नदार्थ फोटो 4 सहाइका करते हैं बच्चे की पढ़ाई जानकारी लेते उप प्रमुख विभूतिपुर। प्रखंड के उपप्रमुख सुजीत कुमार ने प्रखंड के आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसमें केंद्र पर नामांकन के अनुरूप पर बच्चे का कम होने, सेविका की उपस्थिति नहीं होने, केंद्र बंद होने की जानकारी निरीक्षण के दौरान मिला। वहीं जांच में टी एच आर, बच्चे के लिए दिए जाने वाले पोषाहार में गरवरी सहित अन्य मुद्दों पर भी जानकारी ली। उन्होंने बताया है कि प्रखंड के आदर्श केंद्र कुशवाहा टोला पतेलीया में सहायिका बच्चे को पढ़ा रही थी। सेविका अनुपस्थित पाई गई। वही देसरी पंचायत के कई केंद्रों पर ताला बंद पाया गया एवं एक वैसे भी केंद्र मिले जहां सेविका और सहायिका तो उपस्थित थी लेकिन बच्चे नदारद थे। उन्होने बताया कि इसकी सूचना बारिय पदाधिकारी से मिलकर कारवाई किया जाएगा।