हम अपना रोजगार करना चाहती है सरकार से हमें रोजगार करने के लिए मदद चाहिए।

सीएचसी मोहिउद्दीननगर में 6 महिलाओं के बंध्याकरण का हुआ सफल ऑपरेशन प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत शुक्रवार को मातृत्व सुरक्षा योजना के अंतर्गत सूर्या क्लिनिक समस्तीपुर के सौजन्य से 6 महिलाओं के बंध्याकरण का सफल ऑपरेशन बी झा बिंदु एवं उनके टीम के द्वारा किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मोहिउद्दीन नगर प्रखंड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 100 पर 64 बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच। प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 100 पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 64 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उक्त आशय की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के मोहिउद्दीन नगर के प्रभारी विशेषज्ञ डॉक्टर सुजीत कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य जांच के मानकों पर खरा नहीं उतरने वाले दो बच्चों को सदर अस्पताल समस्तीपुर एवं 5 बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर रेफर कर दिया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने गुड्डू कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उन्होंने कोविड वैक्सीन का दोनों डोज़ ले लिया है। पहला डोज़ लिए हुए दो महीना हो गया और दूसरा डोज़ एक महीना पहले लिए थे। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

थाना क्षेत्र के महमदपुर से एंटी लिक्विड टास्क फोर्स की टीम ने बुधवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान 5 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान महमदपुर निवासी विजय पासवान उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मोहिउद्दीन नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बकरीद का त्यौहार, लोगों ने नमाज अता कर मांगी अमन चैन की दुआ प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न मस्जिदों सहित मजारों पर हजारों की संख्या में इस्लाम धर्मावलंबियों ने हर्षोल्लास के साथ ईद का त्यौहार मनाया साथ में नमाज अदा करते हुए देश में अमन चैन और खुशहाली की दुआ भी की। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

थाना परिसर मोहिउद्दीन नगर में आयोजित जनता दरबार में नहीं हुई मामले की सुनवाई।प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर में भूमि विवाद से संबंधित मामले के निपटारे को लेकर शनिवार को आयोजित होने वाली जनता दरबार में किसी भी मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को 147 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। गर्भवती महिलाओं की सरकार के मातृत्व सुरक्षा योजना के अंतर्गत की गई जिसमें चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साधना आनंद डॉ रिया एवं डॉ पल्लवी के द्वारा महिलाओं के ब्लड प्रेशर, एनीमिया, एचआईवी सहित विभिन्न ने जांच करते हुए सभी गर्भवती महिलाओं को उचित चिकित्सीय परामर्श दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उच्च विद्यालय मोहिउद्दीन नगर प्ले ग्राउंड के नजदीक सीमेंट लदी एक ट्रक पर ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया एवं ट्रक का अगला हिस्सा गड्ढे में चला गया। हालांकि गनीमत रही कि बाकी का हिस्सा गड्ढे में जाने से बच गया, जिससे चालाक व उप चालाक की जान बाल बाल बच गयी। दुर्घटना के कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लम्बी कतार लग गयी

समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खनन माफियाओं के हौसले काफी बुलंद हैं । इस कड़ी में रविवार को राजा जान वाटर वेज बांध के किनारे गिट्टी लदा ओवरलोड ट्रक एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में पलट गया । हालांकि गनीमत रही कि चालक एवं उप चालक अपनी जान बचाने में सफल रहे।प्रखण्ड क्षेत्र में खनन माफियाओं का बोलबाला है, जिससे अक्सर बगैर नंबर प्लेट के बालू लदा ट्रक सहित अन्य गाड़ी इस रास्ते से गुज़रते रहती है एवं दुर्घटना गृहस्त होते रहती है