समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर बस्ती के डाक बंगला परिसर में रविवार को प्रखंड मुखिया संघ के सदस्यों की बैठक हुई जिसमें क्षेत्र के नवनिर्वाचित मुखिया सम्मिलित हुए इस अवसर पर मुखिया संघ के द्वारा निर्णय लेते हुए कहा गया कि प्रशासनिक स्तर पर एकल पद के उम्मीदवार मुखिया की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसके खिलाफ हम लोग आवाज उठाएंगे । बैठक की अध्यक्षता मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष संजू कुमारी राय ने किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुखिया को सरकार द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रशासनिक हनन किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष उमेश पासवान की अध्यक्षता में रविवार को चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। जिसमें थाना क्षेत्र के सभी चौकीदारों को सम्बोधित करते हुए थाना अध्यक्ष ने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि शराब बंदी कानून को प्रभावी बनाने हेतु आपलोग अपने अपने क्षेत्रों में शराब कारोबारियों पर कड़ी नज़र रखें। साथ ही बाइकर गिरोह पर भी पैनी नज़र रखें

सरकार के फैसले के विरोध में गुस्साये छात्रों ने ट्रेन में आग लगा दी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 12 लीटर देसी शराब की बरामद कारोबारी फरार प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के करीम नगर पंचायत के भोसरा पट्टी से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी के दौरान 10 लीटर देसी शराब बरामद किए एवं बालुआही से 2 लीटर देसी शराब बरामद की इस बाबत स्थानीय थाना में भोसड़ा पट्टी मैं अज्ञात के खिलाफ एवं बलुआही में शीला देवी के खिलाफ मोहिउद्दीन नगर थाना कांड संख्या 136/2022 दर्ज करते हुए पुलिस आगे अनुसंधान में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत मोहिउद्दीननगर दक्षिणी पंचायत के कुमैया में राजद के कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया इस अवसर पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद आलिया उर्फ बरसाती ने कहा कि लालू प्रसाद यादव हमेशा दलितों एवं पिछड़ों के नेता के रूप में जाने जाएंगे उन्होंने कहा कि शताब्दी में इनके जैसा कोई वीर पुत्र पैदा होता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड क्षेत्र के मोहिउद्दीन नगर क्षेत्र की चर्चित संस्था सूरज नारायण सेवा समिति एवं सोसाइटी फॉर जस्टिस बिहार की ओर से आयोजित बेतिया कांड में हुए गैंगरेप मामले को लेकर राष्ट्रीय स्तर की एक वर्चुअल मीटिंग किया गया जिसकी अध्यक्षता रोहतास जिले की उर्मिला देवी ने किया संचालन वैशाली जिले के हरेंद्र कुमार ने की है एवं धन्यवाद ज्ञापन समस्तीपुर जिले की ओर से उमा शंकर सिंह ने किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड अंतर्गत पंचायत समिति भवन के सभागार में मंगलवार को मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों एवं मुखिया सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वर्तमान प्रखंड प्रमुख जवाहर राय ने की एवं संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी ओमप्रकाश के द्वारा किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड अंतर्गत रासपुर पतसिया पूरब पंचायत के वार्ड एक के सचिव पद का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। वार्ड सचिव के चुनाव हेतु आयोजित चुनावी सभा की अध्यक्षता उप मुखिया सुंदर राम ने की एवं संचालन पंचायत सचिव अंगद राय ने किया। उल्लेखनीय हो कि वार्ड सचिव के चयन में उक्त वार्ड में 4 से 5 बार चुनाव करवाने का प्रयास किया गया लेकिन सहमति नहीं बन पाने के कारण विवाद के वजह से वार्ड सचिव का चुनाव नहीं हो पाया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड अंतर्गत रासपुर पतसिया पश्चिम पंचायत के रजैसी गांव के वार्ड नंबर 2 में मानव कर्तव्य एजुकेशनल फाउंडेशन के द्वारा रविवार रामनवमी के दिन बच्चे एवं बच्चियों के लिए निशुल्क कोचिंग क्लास का शुभारंभ हुआ जिस कार्यक्रम का फीता काटकर वार्ड मेंबर के द्वारा उद्घाटन किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिला के बिहार विधान परिषद पद के लिए सोमवार को होने वाले मतदान मोहिउद्दीन नगर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस मतदान में प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधियों जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजई उम्मीदवारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया भूत पर कार्यरत मतदान पर्यवेक्षक के द्वारा बताया गया प्रखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 260 है जिसमें 80% से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।