प्रखंड में शिव मंदिर पूजा समिति रमैया के माध्यम से गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 101 कुमारी कन्याओं के साथ सैकड़ों लोगों एवं श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। यह शोभायात्रा लगमा केवल स्थान से चलकर बाबा रामेश्वर धाम रमैया तक पहुंची । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर चौर में भारत चिमनी के निकट कुरसाहा तेतारपुर रोड में बबूल के डाली से लाल रंग के गमछे में लटके युवक का शव मिला । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने सुबह टहलने के क्रम में शव लटका देख पुलिस को खबर दी। शव की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जीविका मित्रों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का हुआ समापन। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
स्वच्छताऔर पर्यावरण की खातिर.... पर्यावरण प्रेमियों ने प्लागिंग और पौधरोपण कर अपने साथियों की शादी की सालगिरह मनाया। *पॉलीथीन की मुक्ति,पृथ्वी माता की शुद्धि*! *पृथ्वी माता को पॉलीथीन मुफ्त बनाना है, अपना पराक्रम दिखाना है।* 06/03/2022 को समय 7 से 9 बजे तक पर्यावरण बचाओ अभियान के संस्थापक सदस्य एवं प्रवक्ता श्री आनंद पटेल जी एवं श्रीमती प्रज्ञा पटेल जी का विवाह वर्षगाँठ के अवसर पर पौधरोपण और प्लागिंग किया गया। इसी तरह का आयोजन हमने गाँधीजी के शहादत दिवस के अवसर पर , पर्यावरण बचाओ अभियान के सदस्य बलराम कुशवाहा, शिवेंद्र कुमार कुशवाहा ,सूर्यप्रताप सिंह के जन्मदिवस पर पॉलीथीन लाओ, सम्मान पाओ! प्रतियोगिता आयोजित कर मनाया गया था। इससे पॉलीथीन मुक्त करने में अच्छे परिणाम आ रहे हैं। खुशी हो या गम, आओ पर्यावरण बचाएं हम! को सार्थक करने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करते रहेंगे ताकि पॉलीथीन और प्रदूषण मुक्त भोपाल बने। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शरद सिंह कुमरे,डॉ रचना डेविड, आनंद पटेल, प्रज्ञा पटेल, अंजिता सबलोक, रमेश वंजारी, विवेक सक्सेना, डॉ प्रतीक आठे ,प्रदीप मिश्रा, विजय परमार,धर्मेंद्र चौधरी,ज़ीरो ब्लॉक से त्रिभुवन समिति के अध्यक्ष नीलेश गीद पीयूष सक्सेना, संजय तिवारी,भोजराज सिंह चौधरी,विमला चौधरी प्रथम पटेल आदि उपस्थित थे। सभी पर्यावरण प्रेमियों का पर्यावरण शिक्षा एवं संरक्षण समिति ने मैडल देकर अभिनंदन किया। शरद सिंह कुमरे ने बताया कि इस तरह के आयोजन भविष्य में भी करते रहेंगे जिससे प्रकृति की रक्षा हो सके। चिनार पार्क में भी कदम संस्था के साथ मिलकर सभी ने पौधरोपण और प्लागिंग किया। शरद सिंह कुमरे पर्यावरण बचाओ अभियान
समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीनगर प्रखंड अंतर्गत नवादा से 10 लीटर देसी शराब के साथ गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस में गिरफ्तार किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राम गामा स्थित पावर ग्रिड के पास एक व्यक्ति शराब का कारोबार कर रहा था जिसको शनिवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान भूषण पासवान के रूप में की गई है वहीं दूसरी ओर नवादा से मोहिउद्दीन नगर थाना कांड संख्या 267/ 2021 के एक आरोपी जो एससी एसटी एक्ट के अंतर्गत आरोपी है को भी गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवकांत शाह के रूप में की गई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार विभाग की टीम ने पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा बैठक में उपस्थित लोगों से सरकार द्वारा दी जाने वाली टेलीमेडिसिन सहित विभिन्न सुविधाओं की चर्चा की गई स्वास्थ्य कर्मियों ने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है इसीलिए आवश्यकता है की शत प्रतिशत लोग वैक्सीनेटेड हो जिससे इस महामारी से न्यूनतम क्षती हो स्वास्थ्य कर्मियों ने जनप्रतिनिधियों सहित मौजूद लोगों से कहा कि यह बीमारी अपने आप को म्यूटेशन करके विभिन्न रूपों में हमारे सामने आ रहा है और अपने जीवन की रक्षा हेतु इसका एक मात्र इलाज वैक्सीन ही है।
प्रखंड अंतर्गत दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक शाखा शिवैसिग पूर में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डिजिटल बैंकिंग अपनाने एवं खाते की गोपनीयता बनाए रखने के संबंध में जानकारी दी गई। किसी भी ग्राहक को एटीएम कार्ड की डिटेल,ओटीपी,CVV, आधार नंबर की जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति को ना देने के संबंध में बताया गया। वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम की जानकारी शाखा प्रभारी श्री अमित कुमार के द्वारा दिया गया ।
समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में शुक्रवार को शरीर पर चाराकल (चारा काटने वाली मशीन) गिरने से किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रासपुर पतसिया पश्चिम पंचायत निवासी जोधन राय के पुत्र राकेश कुमार (13 वर्ष) के रूप में हुई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिला कलाकार संघ मोहिउद्दीन नगर के बैनर तले संघ के उपसचिव से साक्षात्कार। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत मोहिउद्दीन नगर बाजार स्थित शेख डोली में कुएं में डूबने से एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान रामविलास चौधरी की पुत्री ज्योति देवी के रूप में की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
