प्रखंड अंतर्गत रासपुर पतसिया पश्चिम पंचायत के किसानों ने कृषि विभाग के खिलाफ शुक्रवार को दर्जनों की संख्या में सुल्तानपुर चौर में जाकर प्रदर्शन किया एवं कृषि विभाग के पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए खासकर किसानों के द्वारा कहा गया कि उनसे कोऑर्डिनेटर के द्वारा 4 से 5 हजार रुपए मांगा गया और जिन किसानों ने कोऑर्डिनेटर साहब को पैसा दिया उसे इनपुट मिला एवं जिन किसानों ने नहीं दिया उसे नहीं मिला। किसानों ने कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों खासकर कोर्डिनेटर के पैसा मांगने के विरोध तथा फसल क्षति का मुआवजा दिलाने के लिए राम बालक सिंह के नेतृत्व में खेत में प्रदर्शन किया गया इसमें नरेंद्र कुमार सिंह,निभा कुमारी,पंकज कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह,राज कुमार महतो, चरित्र राय, सुजीत कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, रंजीत सिंह, विरेन्द्र सिंह,मो चन्द्रकला देवी,इन्द्रा देवी,रीना देवी, गायत्री देवी, उर्मिला देवी,रीमा देवी वार्ड सदस्य,जीबछी देबी ,शिव मोहन सिंह आदि शामिल हुए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय कुरसाहा के प्रांगण में लगाया गया पीएचइडी विभाग के द्वारा पानी टंकी सुशासन बाबू के गवर्नमेंट थी धज्जियां वर्षों से उड़ाता नजर आ रहा है करोड़ों की लागत से बनकर जब से यह पानी टंकी तैयार हुई है कभी ऑपरेटर की लापरवाही, लीकेज और सबसे ऊपर संबंधित पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की अकर्मण्यता का शिकार यह पानी टंकी और पीएचईडी विभाग इस पंचायत के लोगों के स्वास्थ्य से हमेशा खिलवाड़ करती रही है। गंगा दियारा का इलाका होने के वजह से इस क्षेत्र के भूमिगत जल में अर्सेनिक अत्यधिक हानिकारक मात्रा में मौजूद है और इस पंचायत के लोग इस दूषित पानी को पीने को मजबूर हैं जबकि सुशासन बाबू के द्वारा घोषणा किया गया था कि जिस पंचायत में नल जल योजना का काम सुचारू रूप से पूरा नहीं होगा उस पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि चुनाव नहीं लड़ पाएंगे लेकिन यह सिर्फ हवाबाजी या यूं कहें कि चुनावी जुमला ही साबित हुआ। अखिल कब बदलेगी यह व्यवस्था?

थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव की लड़की शिवानी कुमारी उम्र 17 वर्ष पिता मनोज राय ने मोहिउद्दीन नगर थाना में आवेदन देते हुए कहा है कि शुक्रवार की सुबह हुए अपनी बहन शिल्पा के साथ पढ़ने हेतु मोहिउद्दीन नगर कोचिंग सेंटर जा रही थी तो कुरसाहा के एक युवक धीरज कुमार उम्र 20 वर्ष पिता जगबंधु राय अपने दो साथियों के साथ जिसे दोनों बहने नहीं पहचानती हैं

कोविड-19 के बदलते स्वरूप ओमीक्रोन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर में प्रखंड विकास पदाधिकारी ओमप्रकाश के द्वारा 10 बेड के कोविड केयर सेंटर बनाने हेतु शुक्रवार को अपने मातहतों एवं अस्पताल प्रबंधन के साथ मिलकर निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया इस क्रम में उनके द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में काम आने वाली दवाइयों की उपलब्धता, एवं दसों बेड पर ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ कंसंट्रेटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इस बाबत बताते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में संक्रमित व्यक्तियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने हेतु उनके द्वारा अस्पताल प्रबंधन को निर्देश देते हुए कहा गया है कि संक्रमण के खतरे को देखते हुए हम लोग सत प्रतिशत अपना कर्तव्य मुस्तैदी से निभाए। इसके साथ ही उनके द्वारा लोगों से हमेशा मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं सरकार द्वारा कोविड-19 के गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की गई। मौके पर बीएचएम धीरेंद्र कुमार,प्रखंड मूल्यांकन अधिकारी अमित कुमार सिन्हा, जीएनएम मनीष भूषण, केयर इंडिया से नूर हसन के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत के मिडिल स्कूल कांगड़ा के परिसर में नवनिर्वाचित मुखिया संजू कुमारी राय की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुखिया ने सभी निर्वाचित पंचायत सदस्यों से कहा कि वित्तीय वर्ष 2022 23 की वार्षिक कार्य योजना वार्ड स्तर पर बना कर देने का निर्देश दिया एवं कहा कि पंचायत के सर्वांगीण विकास हेतु उन सभी का सहयोग अपेक्षित है बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के योग्य एवं अयोग्य लाभुकों की सूची को अनुमोदित भी किया गया मौके पर माकपा नेता मनोज प्रसाद सुनील उप मुखिया राजकुमार पासवान चंदेश्वर राय के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड निर्वाचन कार्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत के बाद बुधवार को उनका प्रमाण पत्र दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत 17 पंचायतों में त्रिस्तरीय चुनाव के उपरांत हुए मतगणना के बाद मात्र 3 मुखिया ने अपनी कुर्सी बचाने में सफलता पाई है बाकी 14 मुखीया की हार हुई है। कुर्सी बचाने वाले मुखिया में कल्याणपुर बस्ती पूरब पंचायत से संजू कुमारी राय, करीमनगर पंचायत से रेखा देवी एवं रासपुर पतसिया पशिचम से प्रिंस सिंह शामिल है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

*12.12.2021, बिहार पंचायत आम निर्वाचन 21, एकादश चरण मतदान प्रतिशत:* _समय: पुवाह्न 11.00 बजे_ मोहिउद्दीननगर 23% (पुरुष 20% ,महिला 26% )

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर से हमारे श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर में सूर्या क्लिनिक समस्तीपुर के सौजन्य से चलाए जा रहे फैमिली प्लानिंग के ऑपरेशन में वैज्ञानिक मापदंडों को अनदेखा किया जाता था। इस बाबत बिते शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर में 74 महिलाओं के बंध्याकरण का ऑपरेशन किया गया, जबकि अस्पताल की कुल क्षमता मात्र 30 बेड की है। मोबाइल वाणी संवाददाता के द्वारा दिनांक 26/11/2021 को इससे सम्बंधित खबर चलायी गई। उस खबर का असर यह हुआ कि पहले महीने में एक या दो दिन ऑपरेशन किया जाता था जिससे काफी भीड़ इकट्ठी हो जाती थी। जब की खबर के बाद सप्ताह के 2 दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को फैमिली प्लानिंग का ऑपरेशन सीएचसी में शुरू कर दिया गया है । ऑपरेशन सप्ताह में 2 दिन होने के वजह से भीड़ ना के बराबर होती है, एवं मंगलवार को इस कड़ी में सूर्या क्लीनिक के द्वारा 24 महिलाओं के बंध्याकरण का सफल ऑपरेशन सूर्या क्लीनिक के सर्जन डॉक्टर बी झा बिंदु के द्वारा किया गया। बंध्याकरण के ऑपरेशन हेतु रजिस्ट्रेशन सूर्या क्लीनिक के एएनएम आभा कुमारी के द्वारा करते हुए महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच भी की गई ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत हनुमान नगर में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने हेतु जीविका दीदियों ने जागरूकता रैली निकाली जागरूकता रैली में शामिल जीविका दीदियों से जब इस बाबत बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि बीते दिनों हुए जिला सहित सहित पूरे प्रदेश में जहरीली शराब पीने से मौतों के मद्देनजर उन लोगों के द्वारा शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने हेतु एवं लोगों को शराब ना पीने हेतु मोटिवेशन के लिए यह जागरूकता रैली निकाली गई है जागरूकता रैली में सुनीता कुमारी पिंकी कुमारी गुड़िया शर्मा सहित दर्जनों जीविका दीदियों ने हिस्सा लिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।