भारत बंद का चौपारण में मिलाजुला असर। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान बिल के विरोध में पूरे भारत में किसान संगठन के द्वारा भारत बंद का आवाहन किया गया था। चौपारण में कॉन्ग्रेस पार्टी व जेएमएम ने भारत बंद का समर्थन किया। इसे सफल बनाने के लिए स्थानीय विधायक उमाशंकर अकेला के नेतृत्व में घंटो चक्का जाम किया गया तथा दुकानों को बंद रखने के लिए कहा गया । विधायक ने कहा कि जब तक यह किसान बिल वापस नहीं लिया जाएगा इस बिल का विरोध जारी रहेगा। हालांकि इस बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। कई घंटों तक रोड जाम किया गया। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया और बांड भरवा कर छोड़ दिया गया। सैकड़ों लोगों ने बंद का समर्थन किया परंतु दुकानें खुली रहे। एक अच्छी चीज है रही कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। धन्यवाद ।

चौपारण प्रखंड क्षेत्र में अतिरिक्त पैक्स खोलने की मांग । चौपारण प्रखंड के बेला पंचायत के भुसुंडी ग्राम में धान क्रय हेतु एक पैक्स खोला गया है। परंतु पूरे क्षेत्र के लिए एक ही पैक्स काफी नहीं पड़ रहा है। इसलिए चौपारण क्षेत्र के किसानों के द्वारा क्षेत्र में अतिरिक्त पैक्स खोलने की मांग की जा रही है। चौपारण प्रखंड में 26 पंचायत हैं। इतने बड़े क्षेत्र के लिए केवल एक ही धान क्रय केंद्र काफी नहीं है। भाजपा के नेता व पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने भी किसानों से मिल रही शिकायतों के बाद वे हजारीबाग डीसी से मिलकर चौपारण में एक अतिरिक्त पैक्स खोलने की मान रखा है । इसके अलावा बरही व पदमा में भी धान क्रय सेंटर खोलने की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि धान क्रय सेंटर नहीं खुलने के कारण किसान धान को बिचौलियों के हाथ बेचने को मजबूर हो रहे हैं।

चौपारण प्रखंड के कई क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना जांच शिविर लगाकर कोविड-19 की जांच की गई। इसी क्रम में चौपारण थाना परिसर में कोरोना जांच शिविर लगाकर पुलिस जवानों व अधिकारियों की कोविड-19 की जांच की गई। इसके आलावा छः जगह कैंप लगाकर लगभग एक सौ लोगों की जांच की गई । जिसमे सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई ।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला से हमारे एक श्रोता ने युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम में चौपारण प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों, विधायक महोदय तथा अन्य समाजसेवियों द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम गरीबों का सहारा बनता है । इस वर्ष भी गरीब व असहाय लोग कंबल वितरण कार्यक्रम का इंतजार कर रहे हैं, परंतु अभी तक इस विषय में कोई भी सूचना सामने नहीं आई है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर...

Comments


कोरोना काल में निर्भिक होकर निरंतर मरीजो की सेवा करने वाले विष्णुगढ़ प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह को गैड़ा वन सुरक्षा समिति के द्वारा शाॅल व बुके देकर सम्मानित किया गया .मौके पर समाजसेवी महताब हुसैन हरी यादव जितेन्द्र यादव प्रकाश यादव राणा इकबाल खान जसीम अंसारी सुंदर साव अरविंद कुमार महतो रामचंद्र राम समेत अन्य लोग मौजूद थे.
Download | Get Embed Code

Nov. 30, 2020, 4:59 a.m. | Tags: autopub  

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला से हमारे एक श्रोता ने युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चौपारण प्रखंड के प्रखंड सभागार में 15 पंचायत के कृषक मित्रों के बीच सरसों बीज - पैकेट का वितरण किया गया । बाकी बचे पंचायतों के कृषक मित्रों को जल्द ही सरसों बीज पैकेट उपलब्ध कराया जाएगा। जिला प्रशासन के द्वारा 26 पंचायतों के लिए कुल 1025 पैकेट सरसों बीज उपलब्ध कराया गया है।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..

डे - नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन । चौपारण प्रखंड के ब्लॉक मैदान में खेला गया तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन फाइनल मैच के साथ हुआ। फाइनल मैच में मेजबान ताजपुर टीम के सामने अंबाजीत की टीम थी। इस रोमांचक फाइनल मैच में अंबाजीत की टीम मेजबान ताजपुर पर भारी पड़ी और फाइनल मैच को 9 रनों से जीत लिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए अंबाजीत की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 92 रनों का लक्ष्य दिया परंतु मेजबान टीम के खिलाड़ी 83 रन ही बना सके और ट्रॉफी जीतने से चूक गए । फाइनल मैच के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सह भाजपा नेता मनोज यादव थे। उनके हाथों से विजेता टीम को ट्रॉफी व नकद राशि प्रदान की गई। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी टीमों व आयोजकों को खूब सराहा। धन्यवाद ।

चौपारण प्रखंड के बेला पंचायत के भूसंडी ग्राम में आई सी डी पी योजना के अंतर्गत बने पैक्स कार्यालय सह गोदाम का उद्घाटन स्थानीय विधायक द्वारा किया गया। विधायक उमाशंकर अकेला ने फीता काटकर तथा शीला पट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया । उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक जी और मुख्य अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र देकर किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान देश के अन्नदाता है तथा वे उनकी हर संभव मदद करने की कोशिश करते रहेंगे।

झरखंड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला से हमारे एक श्रोता ने युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चौपारण प्रखंड में अलग-अलग छठ घाटों पर चैय के गोताखोर तैनात रहे। चौपारण प्रखंड के सीओ नितिन शिवम गुप्ता और थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने चैय के गोताखोरों को विभिन्न छठ घाटों पर तैनात किया था। चैय के इन गोताखोरों ने कई मौकों पर अपनी काबिलियत को साबित किया है। चैय के ये गोताखोर अपने को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें छठ जैसे महापर्व में सेवा का मौका दिया गया ।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला से हमारे एक श्रोता ने युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चौपारण पुलिस ने गस्ती करते हुए तीन गाड़ियों से भारी मात्रा में शराब जप्त किया। शराब तीन अलग अलग गाड़ियों में ले जाई जा रही थी । गाड़ी के चालक फरार होने में कामयाब हो गए।पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गाड़ियों में शराब ले जाया जा रहा है। गाड़ियों को जप्त करने के बाद इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है ।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला से श्रोता ने युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चार दोनों तक चलने वाले छठ महापर्व का आरंभ आज नहाय - खाय के साथ शुरू हो गया है। सूर्यदेव की उपासना के इस महापर्व में छठवर्ती आज नहाय खाय से इस पर्व की उपासना कि शुरुआत करेंगे । नहाए खाए के दिन खास तौर पर चना दाल और कद्दू का व्यंजन बनाया जाता है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...