झरखंड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला से हमारे एक श्रोता ने युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चौपारण प्रखंड में अलग-अलग छठ घाटों पर चैय के गोताखोर तैनात रहे। चौपारण प्रखंड के सीओ नितिन शिवम गुप्ता और थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने चैय के गोताखोरों को विभिन्न छठ घाटों पर तैनात किया था। चैय के इन गोताखोरों ने कई मौकों पर अपनी काबिलियत को साबित किया है। चैय के ये गोताखोर अपने को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें छठ जैसे महापर्व में सेवा का मौका दिया गया ।