झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला से हमारे एक श्रोता ने युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चौपारण प्रखंड के प्रखंड सभागार में 15 पंचायत के कृषक मित्रों के बीच सरसों बीज - पैकेट का वितरण किया गया । बाकी बचे पंचायतों के कृषक मित्रों को जल्द ही सरसों बीज पैकेट उपलब्ध कराया जाएगा। जिला प्रशासन के द्वारा 26 पंचायतों के लिए कुल 1025 पैकेट सरसों बीज उपलब्ध कराया गया है।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..