भारत बंद का चौपारण में मिलाजुला असर। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान बिल के विरोध में पूरे भारत में किसान संगठन के द्वारा भारत बंद का आवाहन किया गया था। चौपारण में कॉन्ग्रेस पार्टी व जेएमएम ने भारत बंद का समर्थन किया। इसे सफल बनाने के लिए स्थानीय विधायक उमाशंकर अकेला के नेतृत्व में घंटो चक्का जाम किया गया तथा दुकानों को बंद रखने के लिए कहा गया । विधायक ने कहा कि जब तक यह किसान बिल वापस नहीं लिया जाएगा इस बिल का विरोध जारी रहेगा। हालांकि इस बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। कई घंटों तक रोड जाम किया गया। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया और बांड भरवा कर छोड़ दिया गया। सैकड़ों लोगों ने बंद का समर्थन किया परंतु दुकानें खुली रहे। एक अच्छी चीज है रही कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। धन्यवाद ।