डे - नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन । चौपारण प्रखंड के ब्लॉक मैदान में खेला गया तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन फाइनल मैच के साथ हुआ। फाइनल मैच में मेजबान ताजपुर टीम के सामने अंबाजीत की टीम थी। इस रोमांचक फाइनल मैच में अंबाजीत की टीम मेजबान ताजपुर पर भारी पड़ी और फाइनल मैच को 9 रनों से जीत लिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए अंबाजीत की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 92 रनों का लक्ष्य दिया परंतु मेजबान टीम के खिलाड़ी 83 रन ही बना सके और ट्रॉफी जीतने से चूक गए । फाइनल मैच के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सह भाजपा नेता मनोज यादव थे। उनके हाथों से विजेता टीम को ट्रॉफी व नकद राशि प्रदान की गई। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी टीमों व आयोजकों को खूब सराहा। धन्यवाद ।
