चौपारण प्रखंड क्षेत्र में अतिरिक्त पैक्स खोलने की मांग । चौपारण प्रखंड के बेला पंचायत के भुसुंडी ग्राम में धान क्रय हेतु एक पैक्स खोला गया है। परंतु पूरे क्षेत्र के लिए एक ही पैक्स काफी नहीं पड़ रहा है। इसलिए चौपारण क्षेत्र के किसानों के द्वारा क्षेत्र में अतिरिक्त पैक्स खोलने की मांग की जा रही है। चौपारण प्रखंड में 26 पंचायत हैं। इतने बड़े क्षेत्र के लिए केवल एक ही धान क्रय केंद्र काफी नहीं है। भाजपा के नेता व पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने भी किसानों से मिल रही शिकायतों के बाद वे हजारीबाग डीसी से मिलकर चौपारण में एक अतिरिक्त पैक्स खोलने की मान रखा है । इसके अलावा बरही व पदमा में भी धान क्रय सेंटर खोलने की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि धान क्रय सेंटर नहीं खुलने के कारण किसान धान को बिचौलियों के हाथ बेचने को मजबूर हो रहे हैं।