झारखण्ड राज्य से हज़ारीबाग ज़िला से हमारे एक श्रोता ने युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चौपारण प्रखंड के साहू भवन में अनुमंडल स्तरीय साहू समाज की बैठक की गई । सीताराम साहू ने बैठक की अध्यक्षता किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज के विस्तार और विकास के लिए ग्राम और पंचायत के स्तर पर संगठन बनाया जाएगा। इस बैठक में साहू समाज के कई प्रतिष्ठित और जाने-माने लोग व समाज सेवी उपस्थित थे।
चौपारण प्रखंड के सीओ नितिन शिवम गुप्ता ने जानकारी दी है, कि जो भी दुकानदार पटाखा बेचना चाहते हैं, वे सीओ कार्यालय से आदेश लेकर ही पटाखा बेचें। बिना अनुमति के पटाखा बेचने वाले दुकानदारों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी । ज्ञात हो कि दीपावली के अवसर पर कई दुकानदार पटाखा भेजते हैं। इनमें ऐसे दुकानदारों की संख्या बहुत अधिक है जो बिना अनुमति लिए ही पटाखे बेचते हैं ।इसलिए बाजारों में भी इन बातों की घोषणा करवाई गई हैं । परंतु अभी भी कई ऐसे दुकानदार है जो बिना अनुमति के पटाखे बेच रहे हैं। पटाखे बेचने के अलावा पटाखे जलाने का भी समय निर्धारित किया गया है।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला से हमारे एक श्रोता ,युवा वाणी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हजारीबाग लोकसभा के वर्तमान सांसद जयंत सिन्हा ने अपने एक तय कार्यक्रम के तहत चौपारण प्रखंड का दौरा किया। इस दौरे में वे सिंघरावां मोड में एनएच के अधिकारियों व वहां की जनता के साथ एक संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री जयंत सिन्हा ने यह जानकारी दी कि उन्होंने केंद्रीय सड़क मंत्री से मिलकर सिंघरावां मोड में बन रहे सिक्स लेन रोड में अंडरपास बनाने की बात रखी है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर....
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला से हमारे एक श्रोता ने युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चौपारण प्रखंड में ईद मिलाद-उन-नबी का त्यौहार सादगी व शांति पूर्वक मनाया गया। प्रखंड के मुस्लिम बहुल क्षेत्र के साथ ही साथ अन्य क्षेत्रों में भी मुस्लिम धर्मावलंबियों ने इस त्यौहार को उत्साह पूर्वक मनाया। वे अपने गांव में घूम घूम कर एक-दूसरे को इस त्यौहार की बधाईयां दी। ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है ।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला से हमारे एक श्रोता ने युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चौपारण प्रखंड में अलग-अलग क्षेत्रों में दुर्गा पूजा शांति और सौहार्द्र से मनाया गया। दशमी के दिन दुर्गा पूजा का विसर्जन हुआ। ज्यादातर स्थानों में सोमवार को विसर्जन किया गया वहीं कुछ स्थानों में मंगलवार को भी विसर्जन हुआ। सरकार द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर जो गाइडलाइन जारी किया गया था, सभी पूजा समितियों ने उस गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया। कोविड-19 को लेकर के पूजा पंडालों को छोटा आकार दिया गया तथा मास्क का प्रयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया ।
चौपारण से कुछ ही दूरी पर स्थित चोरदाहा चेक पोस्ट से प्रतिबंधित पशु लदे कंटेनर को चौपारण पुलिस ने पकड़ा। गुप्त जानकारी मिलने के बाद चौपारण पुलिस चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान ही इस कंटेनर को पकड़ा गया । कंटेनर से लगभग 30 पशु बरामद किए गए हैं, जिनमें काडा व भैंस भी शामिल है । कंटेनर के चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ज्ञात हो कि इसी रास्ते पशु तस्करी के कई मामलों को पकड़ा गया है, परंतु फिर भी ऐसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। धन्यवाद
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला से हमारे एक श्रोता,युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया ।फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य दुर्गा पूजा की तैयारियों की जांच करना था । साथ ही साथ विधि - व्यवस्था का निरीक्षण करना भी इसका एक उद्देश्य था। कोरॉना संकट को देखते हुए, जो निर्देश सरकार द्वारा दिए गए हैं, उनका पालन करने का संदेश लोगों को दिया गया। यह भी बताया गया कि इन निर्देशों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।इस फ्लैग मार्च के द्वारा असामाजिक तत्वों को भी विशेष चेतावनी दी गई है ।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला से हमारे एक श्रोता ने युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चौपारण प्रखंड में षष्टी के दिन माता दुर्गा का पट खुलते ही श्रद्धालुओं में हर्षोल्लास बढ़ गया । पट खुलने के बाद श्रद्धालु गण पूजा पंडालों में पूजा करने के लिए जुटने लगे ।हालांकि कोरोना संकट के कारण पंडाल बड़ा नहीं बनाया गया है तथा मेला भी नहीं लगाया जा रहा है । भक्तजन भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ही दर्शन कर सकते हैं ।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला से हमारे एक श्रोता,युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताते है कि नीट परीक्षा 2020 में चौपारण प्रखंड के अलग-अलग गांव से 4 छात्रों ने सफलता हासिल की ।इन छात्रों ने ना केवल सफलता हासिल की बल्कि पूरे चौपारण प्रखंड का मान भी बढ़ाया है ।पूरी ख़बर सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर..
चौपारण प्रखंड के प्रखंड सभागार में नए राशन कार्ड बनाने को लेकर एक बैठक की गई । इस बैठक में शिक्षकगण व आंगनबाड़ी सेविकाएं शामिल हुए । बैठक की अध्यक्षता वीडियो प्रेमचंद सिन्हा ने किया । नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन लिए गए हैं । इस बैठक में प्रतिनियुक्त शिक्षकों और सेविकाओं को नए राशन कार्ड बनाने के लिए कई दिशा निर्देश दिए गए हैं । साथ ही साथ उन्हें यह भी बताया गया कि जो भी व्यक्ति राशन कार्ड लेने की योग्यता रखते हैं, उनका राशन कार्ड अवश्य बनाया जाए । धन्यवाद ।
