झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला से हमारे एक श्रोता,युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया ।फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य दुर्गा पूजा की तैयारियों की जांच करना था । साथ ही साथ विधि - व्यवस्था का निरीक्षण करना भी इसका एक उद्देश्य था। कोरॉना संकट को देखते हुए, जो निर्देश सरकार द्वारा दिए गए हैं, उनका पालन करने का संदेश लोगों को दिया गया। यह भी बताया गया कि इन निर्देशों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।इस फ्लैग मार्च के द्वारा असामाजिक तत्वों को भी विशेष चेतावनी दी गई है ।
