झारखण्ड राज्य से हमारे एक श्रोता ने युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि प्रखंड स्तरीय जलसहिया का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन चौपारण प्रखंड सभागार में संपन्न हुआ ।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रत्येक घर को शुद्ध जल कनेक्शन से जोड़ना है । इसके अंतर्गत प्रत्येक घर को नल द्वारा शुद्ध जल पहुंचाया जाएगा ।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर।
झारखण्ड राज्य से हमारे एक श्रोता,युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि चौपारण प्रखंड के बसरिया रामपुर रोड पर सोनपुरा के पास एक पुल से टकराकर बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया । बाइक सवार के साथ उसकी मां भी थी । माता और पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । ग्रामीणों द्वारा उन्हें सामुदायिक अस्पताल चौपारण ले जाया गया, जहां पुत्र की स्थिति नाजुक देख उसे हजारीबाग रेफर कर दिया गया ।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के चौपारण प्रखंड से एक श्रोता , युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि चौपारण प्रखंड में चतरा मोड़ के निकट राजेश कबाड़ी की दुकान में रात 12:00 बजे के आसपास भयंकर आग लग गई । इस आग में कबाड़ी का जमा लगभग सारा सामान जलकर खाक हो गया ।आग लगने के दो ढाई घंटे के बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची । लेकिन तब तक लगभग सारा माल जल चुका था ।
नमस्कार जोहार चौपारण प्रखंड में पिछले कुछ दिनों से शाम शाम के समय रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसी बीच यह जानकारी मिली है कि ताजपुर पंचायत के बूकाड में वज्रपात से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। इससे पूर्व आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा यह चेतावनी जारी की गई थी कि ताजपुर पंचायत में बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना है। जारी की गई है खतरे की संभावना अब सच भी साबित हो चुकी है ।
चौपारण प्रखंड मुख्यालय में आधार कार्ड नया बनाने व सुधारने का कार्य शुरू किया गया है । लॉक डाउन की वजह से लगभग 6 माह से आधार कार्ड बनाने व सुधारने का कार्य बंद पड़ा था । इससे वृद्धा पेंशन लाभुकों, विद्यार्थियों व आम जनों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था । लंबे समय के बाद यह कार्य शुरू होने से काफी बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं । यह देखते हुए अब टोकन दिया जा रहा है । टोकन में दिनांक व समय लिखा गया है । टोकन देने से भीड़ भी कम लग रही है और लोगों को सहूलियत भी हो रही है
चौपारण प्रखंड के टाउन हॉल में एक समारोह के दौरान बरही विधायक अकेला यादव ने रामफल सिंह को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया । चौपारण प्रखण्ड के चपरी ग्राम के निवासी रामफल सिंह ने अकेला यादव का शुरुवात से ही साथ दिया है । विधायक प्रतिनिधि बनने के बाद रामपाल सिंह जी ने कहा कि वे विकास कि योजनाओं को समाज के सभी लोगों तक ले कर जायेंगे । विधायक अकेला यादव जी ने कहा कि कोई भी ऐसा काम ना करें कि उनकी या विधायक की प्रतिष्ठा कम हो । धन्यवाद ।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला से हमारे एक श्रोता ने युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चौपारण प्रखंड के सिंघरावां पंचायत की उप - मुखिया प्रतिमा देवी को मुखिया पद का प्रभार दिया गया है । हजारीबाग डीसी डॉ भुनेश्वर प्रताप सिंह की अनुशंसा पर पंचायत की मुखिया अंजू देवी को मुखिया पद से निलंबित कर दिया गया है । सोलर लाइट क्रय में गड़बड़ी के आरोप में यह निलंबन किया गया है।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला से हमारे एक श्रोता ने युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चौपारण प्रखंड में विद्युत विभाग की टीम ने कई स्थानों पर छापा मारा तथा विद्युत चोरी को पकड़ा । इस अभियान में कनीय अभियंता धनंजय प्रसाद की टीम ने छापामारी अभियान चलाया । इस दौरान कई लोगों को बिजली चोरी के मामले में पकड़ा गया और उन पर प्राथमिकी दर्ज की गई ।
झारखण्ड से हमारे एक श्रोता ने युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चौपारण प्रखंड के पिपरा ग्राम में जीटी रोड के 6 लेन निर्माण का विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है । ग्रामीणों द्वारा जमीन का उचित मुआवजा देने का मांग किया जा रहा है । इसी क्रम में चौपारण के सी ई ओ नितिन शिवम गुप्ता ने पिपरा ग्राम वासियों के साथ बजरंगबली मंदिर प्रांगण में एक बैठक की । ग्रामीणों की लगातार मांग रही है कि उन्हें जमीन का वर्तमान दर से मुआवजा दिया जाए । ग्रामीणों के अनुसार बैठक में कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकल पाया । पदाधिकारी गण लगातार ग्रामीणों से औने - पौने दाम पर जमीन देने का दबाव बना रहे हैं । ऐसा नहीं करने पर 4 लेन के लिए लिया गया जमीन पर ही रोड 6 लेन रोड बनाने की बात की जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो कई घर के दरवाजे सीधे रोड से लगे रहेंगे । साथ ही साथ रोड के निर्माण कार्य में लगने वाले मशीनों के कम्पन से घरों को भी नुकसान होगा ।
जोहार दोस्तों । आज पूरे चौपारण प्रखंड क्षेत्र से भारी बारिश की खबर आ रही है । पिछले कुछ हफ्तों से तेज़ धूप से फसल झुलस रहे थे । खासकर धान की फसल के बर्बाद होने की आशंका की जा रही थी । लेकिन आज के बारिश ने उम्मीद की किरण का काम किया है । मौसम भी सुहावना ही गया है । इस बारिश ने मौसम और फसल दोनों के लिए नव जीवन देने का काम किया है । धन्यवाद ।
