चौपारण प्रखंड मुख्यालय में आधार कार्ड नया बनाने व सुधारने का कार्य शुरू किया गया है । लॉक डाउन की वजह से लगभग 6 माह से आधार कार्ड बनाने व सुधारने का कार्य बंद पड़ा था । इससे वृद्धा पेंशन लाभुकों, विद्यार्थियों व आम जनों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था । लंबे समय के बाद यह कार्य शुरू होने से काफी बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं । यह देखते हुए अब टोकन दिया जा रहा है । टोकन में दिनांक व समय लिखा गया है । टोकन देने से भीड़ भी कम लग रही है और लोगों को सहूलियत भी हो रही है