झारखण्ड से हमारे एक श्रोता ने युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चौपारण प्रखंड के पिपरा ग्राम में जीटी रोड के 6 लेन निर्माण का विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है । ग्रामीणों द्वारा जमीन का उचित मुआवजा देने का मांग किया जा रहा है । इसी क्रम में चौपारण के सी ई ओ नितिन शिवम गुप्ता ने पिपरा ग्राम वासियों के साथ बजरंगबली मंदिर प्रांगण में एक बैठक की । ग्रामीणों की लगातार मांग रही है कि उन्हें जमीन का वर्तमान दर से मुआवजा दिया जाए । ग्रामीणों के अनुसार बैठक में कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकल पाया । पदाधिकारी गण लगातार ग्रामीणों से औने - पौने दाम पर जमीन देने का दबाव बना रहे हैं । ऐसा नहीं करने पर 4 लेन के लिए लिया गया जमीन पर ही रोड 6 लेन रोड बनाने की बात की जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो कई घर के दरवाजे सीधे रोड से लगे रहेंगे । साथ ही साथ रोड के निर्माण कार्य में लगने वाले मशीनों के कम्पन से घरों को भी नुकसान होगा ।
