विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत अंतर्गत बंदखारो निवासी अनंतलाल महतो के 42 वर्षीय पुत्र खेमलाल महतो की मौत वज्रपात से होगी मिली जानकारी के अनुसार खेमलाल अपने सगे संबंधी खरकी पंचायत के सपमरवा क्षेत्र में गए हुए थे अचानक मौसम खराब हो जाने के कारण वज्रपात हो गई जिससे घटनास्थल पर खेमलाल महतो का मौत हो गया सूचना मिलते ही परिजन को रो रो कर बुरा हाल हो गया है। प्रशासन की मदद से शव को कब्जे में लेकर पुलिस अंत्यपरीक्षण के लिए हजारीबाग भेज दिया है।
विष्णुगढ़ प्रखंड के मडमो निलकंठवा टोला निवासी धनी महतो के 36 वर्ष से पुत्र खेमलाल महतो का मौत कर्नाटक क्षेत्र में हो गया है इसकी सूचना मिलते हैं परिजन रो-रो कर बुरा हाल हो गया है प्रवासी श्रमिक के हित में काम करने वाले सिकंदर अली ने सरकार से मदद की गुहार लगाये है।
विष्णुगढ़ हजारीबाग मुख्य मार्ग सात मिल चौक के पास रविवार की रात एक ट्रक के अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर में जा टकराया जिससे ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया हालांकि किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है बिजली गुल हो गई है कारणों का पता नहीं चल पाया है बिजली विभाग स्थानीय प्रशासन जल्द ही बिजली बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं हालांकि समय ज्यादा लगेगा।
Transcript Unavailable.
विष्णुगढ़ प्रखंड के नवादा निवासी गणेश साव का 46 वर्षीय पुत्र जानकी साव का मौत महाराष्ट्र के कांदिवली क्षेत्र में हो गया जानकी साव वहां रह कर ऑटो चला कर अपना जीवन यापन किया करते थे। बीते रात वह खाना खाकर ऑटो में सोने के लिए चला गया था इसी दौरान एक बाइक धक्का मार दिया जिसे इलाज के दौरान जानकी साव की मौत हो गई। उक्त जानकारी झारखंडी एकता परिषद के अध्यक्ष असलम अंसारी ने जारी दिए तथा परिजनों को संभव मदद करने का भरोसा दिए।
विष्णुगढ़ प्रखंड के मड़मो पंचायत के डुमरिया टांड निवासी किशुन मरांडी के 27 वर्षीय पुत्र बंसीलाल मरांडी का मौत महाराष्ट्र के पुणे सतारा क्षेत्र में हो गया वह 16 दिसंबर 2025 को रोजगार के लिए बिल्डिंग लाइन में काम करने जा रहा था उसी दौरान नेशनल हाईवे में सड़क दुर्घटना हो गई जिसे इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई इसकी सूचना मिलते ही परिजन रो रो कर बुरा हाल है इस दुखित परिवार को हिम्मत जुटाते हुए पंचायत समिति सदस्य बहराम हांसदा ने पहुंचकर हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।
विष्णुगढ़ प्रखंड के भेलवारा पंचायत के छोटकी भेलवारा में रविवार सुबह आगजनी की घटना घटने से किसान राजदेव महतो का खलिहान में रखे धान जलकर राख हो गया वहीं राजकिशोर प्रसाद रामकिशुन कुमार उगन महतो सुखदेव महतो का पुवाल जल गया ग्रामीणों के मदद व अग्निशमन टीम पहुंचकर आग पर काबू किया गया किसानों ने प्रशासन आपदा विभाग से उचित मुआवजे की मांग किए हैं।
विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो चानो पेंक बंदखारो के समीप बुधवार देर शाम सड़क दुर्घटना हुई जिससे ऊंचाघाना निवासी राम टहल महतो के 27 वर्षीय पुत्र अविवाहित सुनील कुमार महतो का मौत इलाज के दौरान रिम्स में हो गया। इसकी सूचना मिलते हैं उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने एवं अग्नि संस्कार कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रनाथ भाई पटेल जयप्रकाश सिंह पटेल सुशील कुमार महतो थानेश्वर महतो उत्तम महतो बिहारी महतो हरीलाल महतो मुनीलाल महतो गोविंद कुमार महतो नारायण महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर उनकी आत्मा की शांति के लिए 1 मिनट का मौन रखा गया। सुनील कुमार प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
Transcript Unavailable.
विष्णुगढ़ प्रखंड के अल्पीटो पंचायत अंतर्गत हेठली बोदरा निवासी उम्र तकरीबन 45 वर्ष सोमर सिंह पिता स्वर्गीय दुलारचंद सिंह का मौत महाराष्ट्र के पुणे क्षेत्र में सड़क हादसे में हो गया महाराष्ट्र क्षेत्र में वह फ्लिप कार्ड का वाहन चलाकर अपने जीवन भरण पोषण कर रहा था इसके सूचना मिलते ही परिजन रो-रो कर बुरा हाल हो गया है उक्त जानकारी पंचायत समिति सदस्य घनश्याम पाठक ने मोबाइल वाणी संवाददाता को दिए।
