मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस। चौपारण प्रखंड में 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि दिवस मनाया गया। इस मौके पर कृमि नाशक दवा अल्बेंडाजोल खिलाई जाती है। प्रखंड के कई क्षेत्रों में अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। 10 फरवरी से 20 फरवरी 2021 तक राष्ट्रीय कृमि दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसमें 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली चूरकर स्वच्छ पानी में मिलाकर, , 2 से 3 वर्ष तक के बच्चों को एक पूरी गोली चूरकर स्वच्छ पानी के साथ तथा 3 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एक पूरी गोली चबाकर पानी के साथ दिया जाना होता है। प्रखंड में सहिया दीदी को अपने क्षेत्रों में कृमि नाशक दवा खिलाने का कार्य दिया गया। कोरोना महामारी के कारण सभी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद हैं, इसलिए सहिया अपने क्षेत्र में घर घर घूमघूम कर दवा खिला रही हैं।

चौपारण बीईईओ और आरईओ को मिला निजी विद्यालयों की जांच का आदेश। हजारीबाग डीसी द्वारा चौपारण बीईईओ और आरईओ को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र के निजी विद्यालयों की जांच कर सुनिश्चित करें कि विद्यालय बंद है। ऐसी सूचनाएं मिल रही थी कि कई निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 9 तक के विद्यार्थियों को परीक्षा के नाम पर विद्यालय बुलाया जा रहा है। इस निर्देश में कहा गया है कि यदि कोई विद्यालय में ऐसा पाया गए तो उसके विरुद्ध उचित करवाई की जाएगी।इस संबंध में चौपारण बीईइओ द्वारा निर्देश भी निर्गत किया जा चुका है।

आम बजट 2021 22 में शिक्षा के क्षेत्र में कटौती और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बढ़ोतरी के संबंध में आमलोगों से बातचीत किया। इसकी मिलिजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। लोग शिक्षा के क्षेत्र में बजट में कमी से लोग निराश दिखे।

[2/8, 3:06 AM] Ark: प्राथमिक शिक्षकों ने मनाया वन भोज व मिलन समारोह। चौपारण प्रखंड के प्राथमिक शिक्षकों ने वनभोज व मिलन समारोह का आयोजन किया। चौपारण के सेवई स्थित डीवीसी कृषि फार्म में यह आयोजन किया गया। आयोजन की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त बीईओ श्रीकृष्ण मेहता सहित कई सेवानिवृत्त शिक्षक भी उपस्थित हुए। अनूप कुमार को शिक्षक पद से जेपीएससी में चयन के लिए बधाई देते हुए, उन्हें शॉल व मोमेंटो प्रदान किया गया। वर्ष 2021 में चौपारण में पदस्थापित शिक्षकों को संघ की सदस्यता दी गई। इस कार्यक्रम में गीत संगीत के साथ साथ अंत में स्वादिष्ट भोजन भी परोसा गया। शिक्षकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से उनका उत्साह बढ़ता है, साथ ही साथ एक दूसरे से मिलकर सीखने का मौका भी मिलता है। धन्यवाद ।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला से हमारे एक श्रोता ने युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज 31 जनवरी 2021 को प्रखंड के केंद्रों में पोलियो ड्रॉप पिलाया गया। शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया जाना है। कोरोना काल होने के कारण बूथ पर खास सावधानी बरती जा रही है। उचित दूरी के साथ ही साथ दवा को दूर से ही पिलाने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद 1 और 2 फरवरी को घर घर घूम घूमकर दवा पिलाई जायेगी।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला से हमारे एक श्रोता ने युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चौपारण प्रखंड के केवला ग्राम के कब्रिस्तान से एक शव को 43वें दिन निकाला गया। यह शव केवला निवासी कैयाम खान की बेटी रायदा खातून (15) का था। शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया। कैयाम खान ने 16 दिसंबर 2020 को कटकमसांडी थाना में आवेदन दिया कि उसकी बेटी की हत्या की गई है।इसी के संबंध में 23 जनवरी 2021 को शव को कब्र से निकाला गया है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..

आठ सूत्री मांगों को लेकर जल सहिया संघ का धरना प्रदर्शन। चौपारण प्रखंड स्थित बरही विधायक आवास पर जल सहिया संघ ने धरना प्रदर्शन किया। जल सहिया संघ अपने आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन पर बैठे। इनके आठ मांगों में मुख्य मांगे है - मानदेय 10 हजार करना, प्रतिवर्ष ड्रेस देना, बैठक व भ्रमण के लिए उचित यात्रा भत्ता देना, जलापूर्ति योजनाओं का कार्य किसी अन्य एजेंसी से न कराकर जलसहिया से ही कराना इत्यादि। इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से जल सहिया संघ ने अपनी मांगों को विधायक उमाशंकर अकेला के सामने रखा तथा विधायक को मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री तथा पेयजल मंत्री के नाम से सौंपा। इस धरना प्रदर्शन में संघ के जिला अध्यक्ष सपना शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष नीलम देवी तथा सचिव उषा देवी के अतिरिक्त भारी संख्या में जलसहिया उपस्थित रहीं।

चौपारण के बनिवाटांड ग्राम से डोडा बरामद। चौपारण प्रखंड के बनिवाटांड ग्राम से लगभग डेढ़ क्विंटल डोडा बरामद किया गया है। थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि डोडा दो अलग-अलग घरों से बरामद किया गया है। इस संबंध में तस्कर चंद्रशेखर कुमार, राजेश कुमार व संतोष कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि बरामद किए गए डोडा की कीमत लगभग एक लाख है। चोपारण पुलिस ने उनके घरों में छापेमारी कर डोडा प्राप्त किया।

नमस्कार जोहार 31 पेटी अवैध शराब जब्त। चौपारण थाना प्रभारी बिनोद तिर्की की अगुवाई में 31 पेटी अवैध शराब पुलिस ने जब्त किया। झारखंड बिहार सीमा क्षेत्र जीटी रोड दनुआ में अल्टो कार से शराब बरामद की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जीटी रोड के रास्ते अल्टो कार से अवैध विदेशी शराब ले जाई जा रही है। अवैध शराब के साथ शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी शुभम कुमार औरंगाबाद का निवासी है। आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा उसे हजारीबाग जेल भेज दिया गया है। धन्यवाद ।

थाना प्रभारी को सम्मानित किया आपदा मित्रों ने। चौपारण थाना के थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ट्रांसफर होने पर आपदा मित्रों ने उन्हें सम्मानित किया। चौपारण शिव मंदिर स्थित सामुदायिक किचन में एक समारोह में आपदा मित्रों ने शॉल ओढ़ाकर थाना प्रभारी को विदाई दी। थाना प्रभारी के कार्यकाल को याद करते हुए आपदा मित्रों ने कहा कि इनके समय में आपदा मित्रों को पुलिस प्रशासन से भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। शिव मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य भी इन्हीं के कार्यकाल में हुआ। इसके अलावा आम लोगों व पुलिस प्रशासन के बीच सामंजस्य बढ़ाने का भी काम इन्होंने किया। इस दौरान कई सामाजिक लोग और नए थाना प्रभारी विनोद तिर्की भी उपस्थित थे। धन्यवाद ।