थाना प्रभारी को सम्मानित किया आपदा मित्रों ने। चौपारण थाना के थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ट्रांसफर होने पर आपदा मित्रों ने उन्हें सम्मानित किया। चौपारण शिव मंदिर स्थित सामुदायिक किचन में एक समारोह में आपदा मित्रों ने शॉल ओढ़ाकर थाना प्रभारी को विदाई दी। थाना प्रभारी के कार्यकाल को याद करते हुए आपदा मित्रों ने कहा कि इनके समय में आपदा मित्रों को पुलिस प्रशासन से भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। शिव मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य भी इन्हीं के कार्यकाल में हुआ। इसके अलावा आम लोगों व पुलिस प्रशासन के बीच सामंजस्य बढ़ाने का भी काम इन्होंने किया। इस दौरान कई सामाजिक लोग और नए थाना प्रभारी विनोद तिर्की भी उपस्थित थे। धन्यवाद ।