चौपारण प्रखंड के पाण्डेयबारा में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
चौपारण प्रखंड के जगदीशपुर पंचायत के कुतलु ग्राम के निवासी मनोज सिंह को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में किए गए योगदान के लिए महाराष्ट्र में सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी ने एक कार्यक्रम के दौरान मनोज सिंह जी को राष्ट्रीय सेवा सम्मान से सम्मानित किया। मनोज सिंह को प्रशस्ति पत्र सहित अंगवस्त्र प्रदान किया गया।मनोज सिंह मुंबई में रहते हुए झारखंडियों और मुंबई वासियों के लिए हितकारी कार्य करते आ रहे हैं।
चोरी के बाइक जब्त। चौपारण पुलिस ने मिली गुप्त जानकारी के अनुसार कार्य करते हुए चोरी के तीन बाइक बरामद किए हैं। प्रखंड के भगहर पंचायत में अंबातरी ग्राम से तीनों बाइक जब्त किए गए हैं। ये बाइक बिना नंबर प्लेट के हैं। हालांकि ये बाइक किसके हैं ये अभी तक पता नहीं चल पाया है।
भाजयुमो ने चौपारण में कैंडल मार्च निकाला। भाजयुमो चौपारण के सदस्यों ने चौपारण में बीते शाम को एक कैंडल मार्च निकाला। चौपारण स्थित भाजपा कार्यालय से शुरुआत करते हुए कैंडल मार्च को चतरा मोड़ तक ले जाया गया। चौपारण क्षेत्र में आपराधिक घटना के बढ़ने के विरोध में कैंडल मार्च आयोजित किया गया। कैंडल मार्च में हेमंत सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की गई। कैंडल मार्च में मुख्य रूप से भाजपा नेता व पूर्व विधायक मनोज यादव उपस्थित रहे। धन्यवाद।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के चौपारण प्रखंड से अरुण कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से मेरा मुखिया कैसा हो के सम्बन्ध में गाँव निवासी मीणा कुमारी से बात कर रहे है। ग्रामीण मीणा का कहना है, कि वो एक पढ़ा लिखा मुखिया का चयन करना चाहती है ताकि गाँव के लोगों का मदद हो पाए। साथ ही कह रही है मुखिया वैसा होना चाहिए जो लोगों की बात सुने तथा मदद करे।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के चौपारण प्रखंड से अरुण कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से मेरा मुखिया कैसा हो के सम्बन्ध में गाँव निवासी रोहित से बात कर रहे है। ग्रामीण रोहित का कहना है कि वो एक ऐसा मुखिया का चयन करना चाहते है जो बिलकुल ईमानदार और मेहनती हो। साथ ही कह रहे है कि मुखिया का शिक्षित होना भी बेहद जरूरी है ताकि वो गाँव के हर एक इंसानों की मदद कर सके। अंत में उनहोंने कहा कि एक पढ़ा लिखा मुखिया ही गाँव का विकास कर सकता है।
झारखंड राज्य के हज़ारीबाग़ ज़िला के चौपारण प्रखंड से अरुण कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से मेरा मुखिया कैसा हो के सम्बन्ध में गाँव निवासी पप्पू कुमार से बात कर रहे है। ग्रामीण पप्पू का कहना है, कि उनके गाँव में मुखिया के लिए सिर्फ महिलाओं का सीट है। उन्हें एक ऐसी महिला मुखिया का चयन करना है जो पढ़ी लिखी तथा बुद्धिमान हो। इसके साथ ही अरुण यह भी कह रहे है कि मुखिया के मन में लोभ नहीं होना चाहिए, नहीं तो गाँव का विकास नहीं हो पाएगा।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला से हमारे श्रोता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि चोरो ने चौपारण प्रखंड के पाण्डेयबारा में खड़ी एक बाइक की डिक्की तोड़कर जेवरों की चोरी कर ली।दुकान मालिक ने थाना में आवेदन देकर करवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस भी जांच में जुट गई है।
चौपारण में थम नहीं रही चोरी की घटनाएं। मधगोपाली से बोलेरो चोरी । चौपारण प्रखंड में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते रात यवनपुर पंचायत के मधगोपाली गांव से अज्ञात चोर एक बोलरो जे.एच 10 ए.जे 7797 ले उडे। बोलेरो, माधगोपाली के बीरबल राणा का था। बोलेरो मालिक ने सुबह होते ही चौपारण थाना में चोरी की सूचना देते हुए आवेदन दिया और मदद की गुहार लगाया।चौपारण प्रखंड में बाइक चोरी, दुकान में चोरी वाहन चोरी जैसी घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही हैं। प्रशासन को इसे रोकने के लिए आवश्यक करवाई करनी होगी। धन्यवाद।
चौपारण प्रखंड में ग्रीन कार्ड बनाने के कार्य में तेजी आई है। प्रखंड के सभी ग्राम का ग्रीन राशन कार्ड वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। कुछ समय पहले ही ऑनलाइन आवेदनों की समीक्षा कर प्रखंड में जमा किया गया था। झारखंड सरकार पीडीएस के वेबसाइट पर ग्रीन कार्ड की डिटेल देखी जा सकती है। वेबसाइट पर जिला, ब्लॉक और ग्राम का चयन करके अपने गांव के ग्रीन कार्ड की लिस्ट देखी जा सकती है। अभी वेबसाइट पर ग्रीन राशन कार्ड अपलोडिंग की प्रक्रिया जारी है। राज्य में गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करनेवाले परिवारों का राज्य सरकार द्वारा ग्रीन राशन कार्ड बनाया जा रहा है। इसमें एक रुपया प्रति किलो अनाज दिया जाएगा। ग्रीन कार्ड द्वारा प्रति व्यक्ति पांच किलो अनाज दिया जाएगा । धन्यवाद ।
