चौपारण प्रखंड के जगदीशपुर पंचायत के कुतलु ग्राम के निवासी मनोज सिंह को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में किए गए योगदान के लिए महाराष्ट्र में सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी ने एक कार्यक्रम के दौरान मनोज सिंह जी को राष्ट्रीय सेवा सम्मान से सम्मानित किया। मनोज सिंह को प्रशस्ति पत्र सहित अंगवस्त्र प्रदान किया गया।मनोज सिंह मुंबई में रहते हुए झारखंडियों और मुंबई वासियों के लिए हितकारी कार्य करते आ रहे हैं।