झारखंड राज्य के हज़ारीबाग़ ज़िला के चौपारण प्रखंड से अरुण कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से मेरा मुखिया कैसा हो के सम्बन्ध में गाँव निवासी पप्पू कुमार से बात कर रहे है। ग्रामीण पप्पू का कहना है, कि उनके गाँव में मुखिया के लिए सिर्फ महिलाओं का सीट है। उन्हें एक ऐसी महिला मुखिया का चयन करना है जो पढ़ी लिखी तथा बुद्धिमान हो। इसके साथ ही अरुण यह भी कह रहे है कि मुखिया के मन में लोभ नहीं होना चाहिए, नहीं तो गाँव का विकास नहीं हो पाएगा।
