झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के चौपारण प्रखंड से अरुण कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से मेरा मुखिया कैसा हो के सम्बन्ध में गाँव निवासी रोहित से बात कर रहे है। ग्रामीण रोहित का कहना है कि वो एक ऐसा मुखिया का चयन करना चाहते है जो बिलकुल ईमानदार और मेहनती हो। साथ ही कह रहे है कि मुखिया का शिक्षित होना भी बेहद जरूरी है ताकि वो गाँव के हर एक इंसानों की मदद कर सके। अंत में उनहोंने कहा कि एक पढ़ा लिखा मुखिया ही गाँव का विकास कर सकता है।
