चौपारण प्रखंड में ग्रीन कार्ड बनाने के कार्य में तेजी आई है। प्रखंड के सभी ग्राम का ग्रीन राशन कार्ड वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। कुछ समय पहले ही ऑनलाइन आवेदनों की समीक्षा कर प्रखंड में जमा किया गया था। झारखंड सरकार पीडीएस के वेबसाइट पर ग्रीन कार्ड की डिटेल देखी जा सकती है। वेबसाइट पर जिला, ब्लॉक और ग्राम का चयन करके अपने गांव के ग्रीन कार्ड की लिस्ट देखी जा सकती है। अभी वेबसाइट पर ग्रीन राशन कार्ड अपलोडिंग की प्रक्रिया जारी है। राज्य में गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करनेवाले परिवारों का राज्य सरकार द्वारा ग्रीन राशन कार्ड बनाया जा रहा है। इसमें एक रुपया प्रति किलो अनाज दिया जाएगा। ग्रीन कार्ड द्वारा प्रति व्यक्ति पांच किलो अनाज दिया जाएगा । धन्यवाद ।