चौपारण में थम नहीं रही चोरी की घटनाएं। मधगोपाली से बोलेरो चोरी । चौपारण प्रखंड में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते रात यवनपुर पंचायत के मधगोपाली गांव से अज्ञात चोर एक बोलरो जे.एच 10 ए.जे 7797 ले उडे। बोलेरो, माधगोपाली के बीरबल राणा का था। बोलेरो मालिक ने सुबह होते ही चौपारण थाना में चोरी की सूचना देते हुए आवेदन दिया और मदद की गुहार लगाया।चौपारण प्रखंड में बाइक चोरी, दुकान में चोरी वाहन चोरी जैसी घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही हैं। प्रशासन को इसे रोकने के लिए आवश्यक करवाई करनी होगी। धन्यवाद।