चौपारण में जैन मुनि प्रमाण सागर जी का कल आगमन हुआ। मुनि श्री का जैन श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया। उनके आगमन पर शोभायात्रा भी निकाली गई।

चौपारण प्रखंड में बड़े पैमाने पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चौपारण के बीडीओ और थाना प्रभारी ने मिलकर मास्क चेकिंग अभियान चलाया।

चौपारण पाखंड में 20 मार्च से 27 मार्च तक कोरोना टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जायेगा। इसके अंतर्गत 60 वर्ष या ऊपर के महिलाओं और पुरुषों को कोरोना का टीका दिया जायेगा। साथ ही साथ ऐसे लोगों को भी टीका दिया जायेगा जिनकी उम्र 45 से 59 वर्ष के बीच है तथा वे किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला से हमारे श्रोता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि केंद्र सरकार के सरकारी बैंकों के निजीकरण के खिलाफ बैंक यूनियन द्वारा दो दिनों का राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज समाप्त हुआ। हड़ताल के समाप्त होने के बाद बैंकों में ग्राहक बड़ी संख्या में पहुंचे। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..

चौपारण प्रखंड के पारा शिक्षक संघ ने एक बैठक कर विधान सभा घेराव की रणनीति पर विचार किया।बैठक में बताया गया कि राज्य के सभी पर शिक्षक 17 मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे।

चौपारण प्रखंड के जगदीशपुर पंचायत के पिपरा ग्राम में उपभोगता दिवस के अवसर पर विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया।

चौपारण प्रखंड में कई संगठनों ने होली मिलन समारोह मनाने के संबंध में बैठक किया। इसी क्रम में प्रखंड स्तरीय यादव समाज ने दुर्गा मंडप में बैठक किया और 24 मार्च को होली मिलन समारोह मनाने का निर्णय किया। अनुमंडल पत्रकार मंच के चौपारण इकाई ने 23 मार्च को होली मिलन समारोह मनाने का निर्णय लिया।

चौपारण प्रखंड के सभी शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि का त्यौहार हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि इसी दिन शिव पार्वती का विवाह हुआ था। चौपारण के शिवालयों में ताजपुर स्थित शिवालय का विशेष महत्व है।

चौपारण के चोरदाहा चेकपोस्ट से वाहन चेकिंग के दौरान चोरी के वाहन पकड़े गए।

चौपारण प्रखंड के कमलवार जंगल में दोपहर के समय भीषण आग लग गई। आग से सैकड़ों पेड़ जलने लगे। दमकल कर्मियों को भी बुलाया गया। वंरक्षी पंकज कुमार ने बताया कि दोषियों को खोजा जा रहा है और उन पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।