चौपारण पाखंड में 20 मार्च से 27 मार्च तक कोरोना टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जायेगा। इसके अंतर्गत 60 वर्ष या ऊपर के महिलाओं और पुरुषों को कोरोना का टीका दिया जायेगा। साथ ही साथ ऐसे लोगों को भी टीका दिया जायेगा जिनकी उम्र 45 से 59 वर्ष के बीच है तथा वे किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं।