झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के चौपारण प्रखंड से अरुण कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से मेरा मुखिया कैसा हो के सम्बन्ध में गाँव निवासी मीणा कुमारी से बात कर रहे है। ग्रामीण मीणा का कहना है, कि वो एक पढ़ा लिखा मुखिया का चयन करना चाहती है ताकि गाँव के लोगों का मदद हो पाए। साथ ही कह रही है मुखिया वैसा होना चाहिए जो लोगों की बात सुने तथा मदद करे।
