आठ सूत्री मांगों को लेकर जल सहिया संघ का धरना प्रदर्शन। चौपारण प्रखंड स्थित बरही विधायक आवास पर जल सहिया संघ ने धरना प्रदर्शन किया। जल सहिया संघ अपने आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन पर बैठे। इनके आठ मांगों में मुख्य मांगे है - मानदेय 10 हजार करना, प्रतिवर्ष ड्रेस देना, बैठक व भ्रमण के लिए उचित यात्रा भत्ता देना, जलापूर्ति योजनाओं का कार्य किसी अन्य एजेंसी से न कराकर जलसहिया से ही कराना इत्यादि। इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से जल सहिया संघ ने अपनी मांगों को विधायक उमाशंकर अकेला के सामने रखा तथा विधायक को मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री तथा पेयजल मंत्री के नाम से सौंपा। इस धरना प्रदर्शन में संघ के जिला अध्यक्ष सपना शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष नीलम देवी तथा सचिव उषा देवी के अतिरिक्त भारी संख्या में जलसहिया उपस्थित रहीं।