झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला से हमारे एक श्रोता ने युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चौपारण पुलिस ने गस्ती करते हुए तीन गाड़ियों से भारी मात्रा में शराब जप्त किया। शराब तीन अलग अलग गाड़ियों में ले जाई जा रही थी । गाड़ी के चालक फरार होने में कामयाब हो गए।पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गाड़ियों में शराब ले जाया जा रहा है। गाड़ियों को जप्त करने के बाद इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है ।