चौपारण प्रखंड के बेला पंचायत के भूसंडी ग्राम में आई सी डी पी योजना के अंतर्गत बने पैक्स कार्यालय सह गोदाम का उद्घाटन स्थानीय विधायक द्वारा किया गया। विधायक उमाशंकर अकेला ने फीता काटकर तथा शीला पट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया । उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक जी और मुख्य अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र देकर किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान देश के अन्नदाता है तथा वे उनकी हर संभव मदद करने की कोशिश करते रहेंगे।