घोड़ासहन पूर्वी चंपारण
सुगौली। लॉकडाउन-2 के दुसरे दिन गुरुवार को लॉकडाउन क्षेत्र में असरदार रहा।
लॉक डाउन वन के बाद लॉक डाउन टू शुरू हो गई है कोरोना को ले पुलिस विभाग की सक्रियता बढ़ गई है बावजूद जिले के 9 थानों में लॉक डाउन का सख्ती से पालन नहीं किया जा रहा है इसको ले एसपी नवीन चंद्र झा ने संबंधित थानाध्यक्ष को चेतावनी दी है कहा है कि इन थानों द्वारा लॉक डाउन में एक भी वाहन से फाइन की वसूली नहीं की गई है एसपी ने लॉक डाउन में सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हरसिद्धि थाना के जागा पाकड़ पंचायत के भैया टोला गांव में बुधवार की चमकी बुखार एवं कोरोना वायरस को लेकर लगाए गए चौपाल में पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मियों को ग्रामीणों ने पथराव किया और हाथापाई की इस घटना में बीडीओ सुनील कुमार और पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संदेश को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
लॉक डाउन में अतिरिक्त राशन वितरण के लिए दिशा निर्देश डीएम शिर्सत कपिल अशोक ने जारी कर दिया है अनुमंडल पदाधिकारियों को भेजे निर्देश पत्र में पूरी निगरानी के साथ वितरण करने का निर्देश दिया है और मनमानी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है बुजुर्ग कार्डधारकों के बीच सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक राशन बनवाने का निर्देश दिया है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
तेज हवा एवं बारिश ने लॉक डाउन में गेहूं कटनी की समस्या से जूझ रहे किसानों की चिंता बढ़ा दी है जिले में मंगलवार की देर रात हुई बारिश से गेहूं कटनी पर ब्रेक लग गई वहीं तेज हवा से आम लीची के फसल को खासा नुकसान हुआ है बुधवार को जिले भर में गेहूं के कटनी ठप रहीं आंधी और बारिश से खेत में लगे फसल गिर गए हैं इससे किसानों को दोगुनी मेहनत करनी पड़ेगी
महीनों से स्कूली बच्चे के शिक्षण संस्थान बंद होने तथा घरों में रहने के निर्देश पर नन्हे और नटखट बच्चे बच्चे अभिभावकों तंग परेशान करने लगे इसमें कुछ होनहार बच्चे ने अभिभावक से प्रेरित होकर चित्रकला पेंटिंग करने का तरीका अपनाते हुए घरों पर का पेंटिंग चित्रकला करने को ठानी है। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
लाकडाऊन की स्थिति में निजी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की हालात नाजुक, कर्ज लेकर कर रहे हैं अपने परिवार का भरण पोषण, संस्थानों द्वारा मदद नहीं की जा रही है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सुगौली सानू एलपीजी भारत गैस एजेंसी द्वारा प्रखंड के छपरा बहास में उज्वला कनेक्शन धारियों के बीच मुफ्त गैस वितरण किया गया। जहां करीब तीन सौ लोगों को घरेलु गैस उपलब्ध कराया गया। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने लोगों से घर में रहने की अपील की पाँच नए चेक पोस्ट बनाने का उद्देश्य कड़ी निगरानी करना है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
