जिला पदाधिकारी ने लोगों से घरों में रहने की अपील

शहर के चांदमारी चौक एमएस कॉलेज रोड स्थित माई स्थान मंदिर में चैत नवरात्र में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का लॉकडाउन की वजह से विसर्जन नहीं हो सका है पुजारी कामेश्वर ओझा ने बताया कि दसवीं के दिन मंत्रोच्चारण के साथ हवन हुआ लेकिन लॉक डाऊन के कारण विसर्जन नहीं हो सका। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

सुबह 8:00 बजे तक हर हाल में खाना बनाकर चूल्हा बुझा दे क्योंकि पछिया हवा में हल्की लापरवाही एक बड़ी घटना का कारण बन सकता है चूल्हा जलाते समय बाल्टी में पानी जरूर रखें और पूरी तरह से सावधान रहें ज़िला अग्निशामक विभाग अग्निकांड की घटनाओं में हो रही वृद्धि को लेकर सतर्क है साथ ही अनुमंडल वार दूरभाष नंबर भी जारी किया है। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

लॉकडाऊन के कारण बाहर फंसे लोगों के लिए राहत भरी खबर है वैसे लोगों के परिजनों वाहन का परमिट लेकर संबंधित जगह से अपने बच्चे या परिजन को ला सकते हैं परमिट देश के अंदर के राज्यों के लिए मिलेगा इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा आवेदन जांच के साथ ऑनलाइन अनुमति भी शीघ्र मिल जाएगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

पूर्वी चंपारण जिले के लगभग 50,000 लोग दूसरे प्रदेश और विदेशों में फंसे हैं यह संख्या अभी बढ़ भी सकती है इसका खुलासा ऑनलाइन आवेदन से हुआ है दिल्ली मुंबई बेंगुलौर तमिलनाडु चेन्नई आदि से आवेदन आए हैं इन लोगों के पास रहने की सुविधा नहीं है। इस संदेश को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

कोरोना संक्रमण के बीच जापानी इंसेफेलाइटिस चमकी बुखार के पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ने के साथ प्रशासनिक स्तर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है जिले के छह प्रखंड एंडेमिक जोन घोषित है बीमारी से लड़ने के लिए सदर अस्पताल में अलग से पीकू वार्ड खोला गया है पूर्वी चंपारण जिले में चमकी बुखार के बढ़ते प्रभाव को ले नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है इसके लिए 6 सदस्य टीम का गठन किया गया है केंद्र का संपर्क नंबर 06252 22418, 9264 45 793 जारी किया गया है टीम में वरीयता उप समाहर्ता सादिक अख्तर, पूजा कुमारी, कुमारी ज्योति नीतीश कुमार मेघा कश्यप के साथ एक एक सहयोगी को दिया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

लॉक डाउन में भूखे पशुओं को आहार उपलब्ध कराने को लेकर मोतिहारी डीएम शिर्सत कपिल अशोक ने सोमवार को समाहरणालय से चलंत वाहन को रवाना किया डीएम ने कहा कि सड़क पर यत्र-तत्र विचरण करने वाले पशुओं को चलंत वाहन भोजन उपलब्ध करायेगा। इस संदेश को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

कोरोना के चलते देश में लॉकडाउन का माहौल है ऐसे में लोग अपने घरों में बंद है इसके बावजूद भी हिंदू मान्यताओं में रबी फसल के आगमन की खुशी में मनाया जाने वाला त्यौहार सतुआन धूमधाम से मनाया गया आलम यह रहा कि आस्था इस लॉक डाउन पर भारी दिखी विभिन्न व्यंजनों से लोगों के घरों से सौधी खुशबू उठती रही। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

सुगौली नगर के नायक टोला में एक बांस के लिए मामुली विवाद में हुई उत्पन्न दो पक्षों के बीच मारपीट में घायल एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान मोतिहारी में हो गई। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

घोड़ासहन पूर्वी चंपारण बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर भारत-नेपाल सीमा सील, वही क्षेत्र में पुलिस व एसएसबी की संयुक्त फ्लैग मार्च जारी है। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।